आगनबाड़ी केंद्रों पर मना गोदभराई दिवस, 2860 महिलाओं की गोदभराई

बाराबंकी । बाल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय जनपद के 3053 आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारियों, आंगनबाड़ी, आशा, व गर्भवती व धात्री महिलाओं के साथ गांव की अन्य महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान मंगलगीत के साथ प्रथम समेस्टर की करीब 2860 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार भेट कर गोद भराई की रस्म अदा की गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं का राजिस्ट्रेशन कर विभिन्न जानकारियां दी गई। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार चौरसिया ने दी।

बाल विकास परियोजना अधिकारी (नगर) निधि सिंह ने बताया जनपद के 3053 आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई दिवस कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले में प्रथम समेस्ट यानि तीसरे माह की करीब 2860 गर्भवती महिलाओं गोद भरकर रस्म अदा की गई और पौष्टिक आहार भेट की गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान समय से जांच कराने, आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग करने, आयरन की गोली का नियमित प्रयोग करने, प्रसव के एक घंटे के अन्दर पीला गाढ़ा दूध नवजात को पिलाय जाने, प्रसव सिर्फ संस्थागत कराने की सलाह दी गई। इसके साथ ही चतुरंगी आहार में लाल, हरा, पीला, सफेद चार तरीके के भोजन करने की सलाह दी गई। वहीं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आयी सभी महिलाओं में पोषाहार वितरण किया गया।

उन्होंने बताया कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं को यह जानकारी दी गई कि भोजन दिन में तीन बार और डेढ़ गुना ज्यादा खाए। खाने में पौष्टिक भोजन जैसे अनाज, दूध, फल, दाले, हरी साग – सब्जी, घी व अन्य चीजें भी खाएं, दिन में प्राप्त घंटे की नींद ले, कोई भी भारी वस्तु न उठायें।

विकास खण्ड बंकी के जलालपुर आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता ममता वर्मा ने बताया केन्द्र पर जन सहयोग से गोदभराई दिवस का आयोजन किया गया, महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया । कार्यक्रम के दौरान केन्द्र पर 1 गर्भवती महिलाओं की गोद भरी गई। साथ ही कार्यक्रम के तहत सभी महिलाओं का पोषाहार वितरण किया गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com