भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा असम विधानसभा चुनाव के लिए 23 मार्च को गुवाहाटी में अपना घोषणापत्र जारी करेंगे। बता दें कि असम में 126 सीटों के लिए तीन चरणो में मतदान होना है।
मतदान के लिए 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल की तारीख घोषित की गई है। दो मई को चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इससे पहले यहां चुनाव प्रचार जोरों पर हैं।
इससे पहले शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के गुवाहाटी में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस मौके पर राहुल ने कहा कि हमने आपको आज पांच गारंटी का हथियार दिया है।
ये घोषणापत्र असम की जनता की आवाज है, ये असम की जनता की रक्षा करेगा। घोषणा पत्र में नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए खत्म करने समेत पांच गारंटी दी गई है।
नागरिकता संशोधन कानून को राज्य में लागू नहीं किया जाएगा।
चाय बागानों के कर्मचारियों की दैनिक मजदूरी 365 रुपये होगी।
पांच लाख सरकारी नौकरियां और निजी क्षेत्र में 25 लाख रोजगारों का सृजन होगा।
200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी।
सभी महिलाओं को 2000 रुपए तक गृहणी सम्मान पेंशन।
बता दें, असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूरा प्रचार अभियान इन पांच गारंटी पर केंद्रित है। असम प्रदेश कांग्रेस अपने सोशल मीडिया अभियान में भी इसे जोर-शोर से उठा रही है। ट्विटर पर कांग्रेस 5 गारंटी नाम से अकाउंट भी बनाया गया है। इसमें कांग्रेस ने अपनी पांच गारंटी के बारे में बताया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
