योगी ने कहा कि जैसे ब्रह्मपुत्र नदी असम की पहचान है, वैसे राइनो भी है। लेकिन कांग्रेस के नेता राइनो का शिकार करते थे, उसके सींग की अंतरराष्ट्रीय बाजार में तस्करी करते थे। 5 वर्ष में राइनो का शिकार नहीं हुआ है। अब असम फिर से राइनो को पहचान दिलाने के लिए दुनिया में जाना जा रहा है।
योगी ने कहा कि तुष्टीकरण की नीति ने ही भारत की अपूरणीय क्षति की है। कांग्रेस की विभाजनकारी नीतियों ने ही देश को विभाजन के कगार पर पहुंचाया था। अन्यथा बांग्लादेश और पाकिस्तान भी आज भारत का हिस्सा होते।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस धीरे-धीरे सिमटती जा रही है, समाप्ती के कगार पर जा रही है।
इन सबके बावजूद भी कांग्रेस का नेतृत्व सुधरने वाला नहीं है और जब कोई सुधरता नहीं है उसको सुधारने की कोशिश भी नहीं करनी चाहिए, उसको छोड़ देना चाहिए।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
