गंगीरी क्षेत्र के गांव भिलावली में विवादित होलिका दहन स्थल से हटकर अन्य स्थान पर होलिका पूजन पुलिस की निगरानी में हुआ। किसी भी अप्रिय घटन को रोकने के लिए पुलिस लगातार होलिका दहन स्थल की निगरानी कर रही है।

इससे पहले होलिका पूजन को लेकर एक दिन पहले से ही गांव में तनाव चल रहा था। गांव मे शांति व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने पुलिस बल को लेकर फ्लैग मार्च किया। गांव में लेखपाल एवं कानूनगो भी मौजूद रहे।
थाना छेत्र के गांव भिलावली में कई वर्षों से विवादित चले आ रहे होलिका दहन स्थल से 2018 में ग्रामसभा के प्रस्ताव के बाद खतौनी में दर्ज होलिका दहन स्थल पर गत दिनों एसडीएम कोल संजीव ओझा एवं थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने लोगों से सलाह करने के बाद होली रखवा दी थी। जिसका दूसरा पछ विरोध कर रहा है। तीन दिन से लगातार पुलिस होलिका दहन स्थल की निगरानी का रही है।
सोमवार को पुलिस की निगरानी में होलिका का पूजन हुआ। इधर दूसरे पछ के लोगों ने नई जगह पर होलिका पूजन नही किया। गांव मे शांति व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने पुलिस बल को लेकर फ्लैग मार्च किया। गांव में लेखपाल एवं कानूनगो भी मौजूद रहे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal