भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास ने उन भारतीय यात्रियों को खुशखबरी दी है जो अमेरिका जाना चाहते हैं। उसने सैलानियों कुशल श्रमिकों और छात्रों सहित भारतीय यात्रियों के लिए अतिरिक्त 250000 वीजा अप्वाइंटमेंट खोले हैं। इन नए स्लॉट से लाखों भारतीय आवेदकों को समय पर इंटरव्यू देने में मदद मिलेगी। इससे भारतीय यात्रियों की यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकेगा।
भारत से अमेरिका जाने वालों की तादाद काफी अधिक है। इनमें से अधिकतर लोग पढ़ाई, काम या फिर घूमने-फिरने के लिए जाते हैं। लेकिन, कई बार वीजा की डिमांड काफी अधिक हो जाती है। इससे कई लोगों को अपना प्लान कैंसल करना पड़ता है।
हालांकि, अब भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास ने उन भारतीय यात्रियों को खुशखबरी दी है, जो अमेरिका जाना चाहते हैं। उसने सैलानियों, कुशल श्रमिकों और छात्रों सहित भारतीय यात्रियों के लिए अतिरिक्त 250,000 वीजा अप्वाइंटमेंट खोले हैं।
इन नए स्लॉट से लाखों भारतीय आवेदकों को समय पर इंटरव्यू देने में मदद मिलेगी। इससे यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकेगा। भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास का कहना है कि इससे भारत-अमेरिका के रिश्तों को मजबूत करने में मिलेगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal