हमारे जीवन में ज्योतिष का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है बता दे हमारे शरीर के विभिन्न अंगों पर कई तरह के निशान होते है, उनमें से कई जन्मजात होते हैं तो कई जीवनकाल दौरान पैदा होते हैं। मगर हर एक निशान का अलग मतलब होता है। इन निशानों को हम तिल, मस्सा आदि कहते हैं। और उनके अनुसार हर तिल का ऐसे में तिल हमारे शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है फिर चाहे वो आपका चेहरा हो या आपके गुप्त अंग। लेकिन क्या आपको पता है कि यह तिल, मस्सा आदि व्यक्ति के चरित्र के बारे में बताते हैं। तो आपको बता दें कि भारतीय ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह तिल न केवल के चरित्र व भविष्य के बारे में बताते हैं बल्कि इससे व्यक्ति के भविष्य का विश्लेषण किया जा सकता है।
सुबह उठते ही भूलकर भी ना देखें यह चीजें वरना हो जाएगा दिन बर्बाद
1. कमर पर तिल होना इस बात का संकेत करता है कि व्यक्ति को उम्र भर कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं पेट पर तिल होना यह दर्शाता है कि व्यक्ति उत्तम भोजन का इच्छुक है।
2. जिसकी पीठ पर तिल होता है वह व्यक्ति अपने जीवन काल में कई यात्राएं करता है।
3. अगर किसी व्यक्ति के सीधे पैर के तलवे पर या पैर के अंगूठे पर तिल हो तो व्यक्ति के विदेश यात्रा करने के योह बनते हैं। नाक पर तिल वाले व्यक्ति को भी बड़ी यात्राओं का सुख मिलता है। ऐसे लोग भी विदेश की यात्रा कर सकते हैं। यह व्यक्ति प्रतिभासंपन्न और सुखी होते हैं। महिलाओं की नाक पर तिल उनके सौभाग्यशाली होने का सूचक माना जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार : रविवार को करें ये 5 चमत्कारिक उपाय, हो जायेंगे धन और यश से मालामाल
4. यदि किसी व्यक्ति के माथे पर तिल हो तो व्यक्ति मान-सम्मान प्राप्त करता है। माथे की दाहिनी ओर तिल वाले व्यक्ति धनी होते हैं। अगर दोनों भौंहों के बीच तिल हो तो व्यक्ति लंबी दूरी की यात्रा करता है।
5. होंठ पर तिल वाले व्यक्ति बहुत प्रेमी हृदय होते हैं। यदि तिल होंठ के नीचे हो तो आपकी जेब पर इसका असर दिखाई देता है।
6. गाल पर लाल तिल शुभ फल देता है। बाएं गाल पर कृष्ण वर्ण तिल व्यक्ति को संघर्षशील, किंतु दाएं गाल पर धनी बनाता है।
7. जिसकी दाई पुतली पर तिल हो वो व्यक्ति उच्च विचार वाले होते हैं। पुतली पर तिल वाले लोग सामान्यत: अधिक भावुक भी होते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal