देश में लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। देशभर में सात चरणों में चुनाव होंगे। पंजाब में अंतिम यानी सातवें चरण में चुनाव होगा। राज्य में 19 मई को मतदान होगा, जबकि 23 मई को मतगणना होगी। राज्य में लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं। राज्य की राजधानी चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट पर भी इसी चरण में मतदान होगा।
पिछले लोकसभा चुनाव में अकाली-भाजपा गठबंधन ने राज्य में 13 में से 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस के खाते में तीन सीटें गई थी। आम आदमी पार्टी ने चार सीटों पर जीत हासिल की थी। अमृतसर सीट से जीत हासिल करने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बाद में लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इस सीट को बरकरार रखने में कांग्रेस सफल रही और उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी गुरजीत औजला ने जीत दर्ज की।
गुरदासपुर से चुनाव जीते भाजपा के विनोद खन्ना के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। बाद में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने यह सीट भाजपा से छीन ली। इस सीट पर कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने जीत दर्ज की। राज्य में अभी अकाली दल के 3 सांसद हैं। पार्टी ने पिछले चुनाव में कुल चार सीटों पर जीत दर्ज की थी, लेकिन पार्टी के फिरोजपुर से सांसद शेर सिंह घुबाया ने अकाली दल से अलविदा कह दिया है। राज्य में भाजपा का 1, कांग्रेस के 4 व आम आदमी पार्टी के 4 सांसद हैं।
2014 में जीते उम्मीदवार
लोकसभा क्षेत्र
अमृतसर कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस (कैप्टन के इस्तीफे के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस के गुरजीत औजला ने जीत दर्ज की )
आनंदपुर साहिब प्रेम सिंह चन्दूमाजरा अकाली दल
खडूर साहिब रणजीत सिंह अकाली दल
गुरदासपुर विनोद खन्ना भाजपा (विनोद खन्ना के निधन के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने यह सीट भाजपा से छीनी। इस सीट पर कांग्रेस के सुनील जाखड़ विजयी रहे)
जालंधर संतोख सिंह चौधरी कांग्रेस
पटियाला डॉ. धर्मवीर गांधी आम आदमी पार्टी
फतेहगढ़ साहिब हरिंदर सिंह खालसा आम आदमी पार्टी
फरीदकोट प्रोफेसर साधु सिंह आम आदमी पार्टी
फिरोजपुर शेर सिंह घुबाया अकाली दल (नोटः घुबाया अकाली दल छोड़ चुके हैं)
बठिंडा हरसिमरत कौर बादल अकाली दल
लुधियाना रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस
संगरूर भगवंत मान आम आदमी पार्टी
होशियारपुर विजय सांपला भाजपा
लोकसभा क्षेत्रवार कब कौन सा दल रहा विजयी
गुरदासपुर
2017 उपचुनाव : कांग्रेस
2014 : भाजपा
2009 : कांग्रेस
2004 : भाजपा
अमृतसर
2017 उपचुनाव : कांग्रेस
2014 : कांग्रेस
2009 : भाजपा
2004 : भाजपा
खडूर साहिब
2014 : शिअद
2009 : शिअद
होशियारपुर
2014 : भाजपा
2009 : कांग्रेस
2004 : भाजपा
आनंदपुर साहिब
2014 : शिअद
2009 : कांग्रेस
जालंधर
2014 : कांग्रेस
2009 : कांग्रेस
2004 : कांग्रेस
लुधियाना
2014 : कांग्रेस
2009 : कांग्रेस
2004 : शिअद
पटियाला
2014 : आप
2009 : कांग्रेस
2004 : कांग्रेस
फतेहगढ़ साहिब
2014 : आप
2009 : कांग्रेस
संगरूर
2014 : आप
2009 : कांग्रेस
2004 : शिअद
बठिंडा
2014 : शिअद
2009 : शिअद
2004 : शिअद
फिरोजपुर
2014 : शिअद
2009 : : शिअद
2004 : शिअद
फरीदकोट
2014 : आप
2009 : शिअद
2004 : शिअद
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal