काफी वक्त से ऐसी चर्चाएं चल रही थी कि WhatsApp जल्द ही ऐसा फीचर लेकर आएगा जिसके बाद आपको किसी से भी अपना मोबाइल नंबर शेयर नहीं करना पड़ेगा। जी हां, अब कंपनी ने ऐसा ही एक शानदार फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है। इससे बातचीत करना काफी ज्यादा आसान और सुरक्षित हो गया है।
मिल गई यूजरनेम सेट करने की सुविधा
दरअसल कंपनी अब प्लेटफॉर्म पर यूजरनेम सेट करने की सुविधा लेकर आई है। इससे अब आप बिना किसी को अपना नंबर दिए मैसेज कर सकते हैं और वॉइस और वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। यह नया फीचर Android और iOS, दोनों प्लेटफॉर्म पर काम करेगा।
हालांकि अभी कंपनी ने इस फीचर को सभी के लिए रोल आउट नहीं किया है। केवल कुछ ही यूजर्स को अभी ये फीचर मिला है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले हफ़्तों में इसे सभी के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा।
सिर्फ इन यूजर्स को मिला फीचर
WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर अभी सिर्फ उन कुछ लोगों को दिया जा रहा है जिन्होंने WhatsApp का सबसे नया अपडेट डाउनलोड किया है। कंपनी की प्लानिंग है कि इस फीचर का इस्तेमाल धीरे-धीरे बढ़ाया जाए, ताकि इस्तेमाल के दौरान कोई तकनीकी दिक्कत न आए।
WhatsApp यूजरनेम के नियम और शर्तें
WhatsApp ने यूजरनेम सेट करने को लेकर कुछ नियम और शर्तें भी रखी हैं।
आपके यूजरनेम में कम से कम एक वर्ड होना चाहिए।
आप सिर्फ छोटे अक्षरों (a–z), अंकों, डॉट्स (.) और अंडरस्कोर (_) का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये नाम 3 से 35 वर्ड्स का हो सकता है।
आप इसे ‘www.’ से शुरू नहीं कर सकते हैं।
न ही आप इसे ‘.com’ या ‘.net’ जैसी चीजों से एंड कर सकते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal