WhatsApp और Instagram अब होंगे और भी स्मार्ट

2025 में, मार्क जकरबर्ग ने Meta Superintelligence Labs (MSL) बनाने के लिए अरबों डॉलर खर्च किए। Scale AI को खरीदने के लिए 14 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च करने के बाद, Meta ने Alexandr Wang को MSL को लीड करने के लिए बुलाया। अब, MSL ने अपना पहला AI मॉडल जारी किया है, जिसका नाम Muse Spark है। कंपनी का दावा है कि ये Meta द्वारा अब तक बनाया गया सबसे एडवांस्ड AI मॉडल है। साथ ही Meta AI के लिए एक नया लोगो भी जारी किया गया है।

Alexandr Wang के मुताबिक, Muse Spark को सिर्फ नौ महीनों में पूरी तरह से शुरू से बनाया गया। ये नया मॉडल अब Instagram, WhatsApp और Facebook जैसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर Meta AI को पावर देगा। संभावना है कि Muse Spark वही मॉडल था जिसे MSL द्वारा Avocado कोडनेम के तहत टेस्ट किया जा रहा था।

Meta Muse Spark क्या है?

Muse Spark, Meta के AI मॉडलों के नए Muse परिवार का हिस्सा है, जो इसके पुराने Llama मॉडलों की जगह लेगा। Spark, Meta का सबसे ऊंचे दर्जे का मॉडल नहीं है, बल्कि ये एक छोटा मॉडल है। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘ये शुरुआती मॉडल डिजाइन के हिसाब से छोटा और तेज है, फिर भी साइंस, मैथ्स और हेल्थ से जुड़े कठिन सवालों को समझने और उनका हल निकालने में सक्षम है।’

Meta का कहना है कि Muse Spark कुछ बेंचमार्क्स पर Anthropic के Claude Opus 4.6 और OpenAI के GPT 5.4 जैसे मॉडलों की बराबरी कर सकता है। इन बेंचमार्क्स में मल्टीमॉडल रीजनिंग, हेल्थ एप्लिकेशन्स और एजेंटिक AI शामिल हैं।

Alexandr Wang ने बताया कि Muse Spark का contemplating मोड (सोचने का तरीका) कई एजेंट्स को एक साथ मैनेज कर सकता है, जो कॉम्पलेक्स टाक्स को हैंडल करने के लिए पैरेलली काम करते हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे टेस्ट में हमने पाया कि यह Gemini Deep Think और GPT Pro जैसे दूसरे बेहद एडवांस्ड रीजनिंग मॉडल्स के साथ कंपटीशन करने में सक्षम है।’

Muse Spark क्या कर सकता है?

Wang ने समझाया कि Muse Spark आपके आस-पास की दुनिया को समझ सकता है। ये AI साइंस या मैथ्स से जुड़े कॉम्प्लेक्स प्रॉब्लम्स को सॉल्व कर सकता है और यहां तक कि Meta के एप्स पर आपकी बातचीत से जुड़ी जानकारी भी आपको दे सकता है। उन्होंने दावा किया कि ये AI ‘उन 3 अरब लोगों के लिए बनाया गया है जो पहले से ही हर दिन Meta एप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।’

Muse Spark, Meta AI के एक अपडेटेड वर्जन को पावर देगा, जो Meta AI एप और वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसे Facebook, Instagram, WhatsApp, Messenger और Meta के स्मार्ट ग्लासेस तक एक्सपांड करने की तैयारी है। इसमें एक नया शॉपिंग मोड भी है जो क्रिएटर्स और ब्रांड्स के हिसाब से सजेशन देता है।

Muse Spark ओपन सोर्स नहीं है

Llama मॉडलों के मामले में, Meta की स्ट्रैटेजी उन्हें ओपन सोर्स रखने की थी। यानी, मॉडल्स का कोड आम लोगों के लिए उपलब्ध था। हालांकि, Muse Spark क्लोज्ड सोर्स है। हालांकि कंपनी का कहना है कि ‘मॉडल के फ्यूचर वर्जन्स को ओपन-सोर्स करने की उम्मीद है।’

अभी, Muse Spark चुनिंदा पार्टनर्स के लिए एक प्राइवेट API प्रीव्यू के तौर पर उपलब्ध है। Alexandr ने आगे कहा कि ये तो बस पहला कदम था। उन्होंने समझाया, ‘इससे भी बड़े मॉडल्स पर पहले से ही काम चल रहा है और उनके हिसाब से इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बढ़ाया जा रहा है।’

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com