पश्चिमी विक्षोभ के कारण गत दिनों हुई बारिश के कारण ठिठुरन बढ़ गई। इस दौरान फतेहाबाद, चरखी दादरी और रेवाड़ी का न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान सिरसा का सबसे कम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी दिनों में ठंड और भी बढ़ेगी। इस दौरान सुबह-शाम कोहरा भी छाने की संभावना है। साथ ही पहाड़ों की ओर से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवाएं ठिठुरन बढ़ाने का काम करेंगी।
भारत मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन तक प्रदेश में घना कोहरा रहेगा। इसके साथ ही 20 व 21 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने से बारिश होगी, जिसके बाद फिर से ठंड बढ़ेगी। आने वाले दिनों में भारत मौसम विभाग यानि आइएमडी चंडीगढ़ की ओर से लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी है।
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड जितनी अधिक होगी, गेहूं की फसल का विकास उतना अधिक होगा। इससे गेहूं की अगेती और पछेती दोनों किस्म की फसल को लाभ मिलेगा। इस दौरान फसल में खाद-खुराक का ध्यान रखें। नियमित रूप से देखरेख करें।
प्रदेश में यह रहा तापमान
जिला अधिकतम न्यूनतम
फतेहाबाद 18 07
चरखी दादरी 18 07
रेवाड़ी 17 07
भिवानी 18.3 7.8
झज्जर 19 08
सिरसा 16 08
यमुनानगर 19 08
हिसार 18 8.3
फरीदाबाद 20 09
कुरुक्षेत्र 18.5 9.5
अंबाला 18.6 9.5
गुरुग्राम 18.8 9.5
चंडीगढ़ 18.5 9.6
रोहतक 17 10
करनाल 17.2 10
पलवल 19 10
(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में हैं।)
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal