Vivo का 6,000 mAh बैटरी वाला 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

वीवो V50 5G पर क्रोमा वेबसाइट पर 10,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे यह 29,999 रुपये में उपलब्ध है। इसमें 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर, 6,000 mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां हैं। बैंक कार्ड पर अतिरिक्त 10% छूट भी है। यह सीमित समय का ऑफर पुराने फोन अपग्रेड करने वालों के लिए शानदार मौका है।

इन दिनों क्या आप भी अपने पुराने फोन की परफॉर्मेंस से परेशान हो गए हैं? और अब अपने डिवाइस को अपग्रेड करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल इस वक्त वीवो के V सीरीज फोन पर शानदार डिस्काउंट देखने को मिल रहा है, जो इसके ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से 10 हजार रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

इस कीमत पर फोन में कई जबरदस्त फीचर्स मिल रहे हैं। जहां 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर और डुअल-कैमरा सेटअप मिल रहा है। हालांकि ऐसा लग रहा है कि ये एक लिमिटेड टाइम डील हो सकती है। इसलिए अगर आप ये डिवाइस खरीदने के लिए इंटरेस्टेड हैं, तो बिलकुल भी ये मौका मिस न करें। चलिए ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं…

Vivo V50 5G पर डिस्काउंट ऑफर
दरअसल इस वक्त Vivo V50 पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है जो अभी क्रोमा की वेबसाइट पर सिर्फ 29,999 में लिस्टेड है, जो इसके ओरिजिनल लॉन्च प्राइस Rs 39,999 से 10 हजार रुपये कम है। इतना ही नहीं आप इस फोन आसान EMI ऑप्शन पर भी खरीद सकते हैं।

क्रोमा आपके बैंक कार्ड के बेस पर हर महीने सिर्फ 1,412 रुपये से शुरू होने वाली EMI लका भी ऑप्शन दे रहा है। इसके अलावा डिवाइस पर कुछ बैंक कार्ड ऑफर्स भी मिल रहे हैं जहां SBI, YES, HSBC और कोटक बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर खरीदार 10 परसेंट का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, यानी आप 2,500 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं।

Vivo V50 5G के स्पेसिफिकेशन्स
वीवो के इस शानदार फोन में आपको 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। इतना ही नहीं तेज धूप में डिवाइस 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। फोन में स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं।

Vivo V50 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Vivo V50 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा है। साथ ही फोन में OIS के साथ 50MP का वाइड-एंगल लेंस मिल रहा है। डिवाइस में सामने की तरफ 50MP का सेल्फी कैमरा है जो सेल्फी लेने और वीडियो कॉल करने के लिए बेस्ट है। इसके अलावा फोन में 6,000 mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में Funtouch OS 15 मिल रहा है, जो Android 15 पर बेस्ड है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com