प्लेन से सफर करना जितना आरामदायक होता है, उतना ही रिस्क भरा भी। अगर आपके को-पैसेंजर ने नियम और कायदों का पालन नहीं किया तो उसकी कीमत आपको भी चुकानी पड़ सकती है। हाल ही में चीन में ऐसी एक घटना घटी…
प्लेन में सीट के ऊपर सामान रखने वाली जगह में एक बैग रखा हुआ था। धीरे-धीरे लोग प्लेन में चढ़ रहे थे। तभी उस सामान में अचानक आग लग गई।
प्लेन में सीट के ऊपर सामान रखने वाली जगह में एक बैग रखा हुआ था। धीरे-धीरे लोग प्लेन में चढ़ रहे थे। तभी उस सामान में अचानक आग लग गई।

सामान में आग लगता देख फ्लाइट अटेंडेंट ने फौरन पानी डालकर उसे बुझाने की कोशिश करने लगा। वहां, मौजूद एक यात्री ने भी जूस डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया। मिली जानाकारी के अनुसार उस बैग में पावरबैंक रखा हुआ था जिसके फटने से आग लग गई।
यह घटना ग्वांगझू से शांघाई जाने वाली एक प्लेन में घटी। गनीमत यह रही कि हादसा उड़ान भरने से पहले हुआ जिसे काबू करना आसान था। अगर यही घटना उड़ान के दौरान घटती तो मामला गंभीर हो सकता था।
गौरतलब है कि फ्लाइट में चेक-इन करते वक्त कार्गो में जाने वाले सामान में फोन, चार्जर, पावरबैंक जैसी एक्सप्लोसिव चीजें पैक करना मना है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी चीजें अपने हैंडबैग में रखें। लेकिन अगर आप अपने साथ ऐसा कुछे ले जा रहे हैं तो उसकी क्वॉलिटी जरूर सुनिश्चित करें। वर्ना आपके साथ साथ बाकी लोगों की जान को भी खतरा हो सकता है।
देखें, कैसे लोगों ने अपनी सूझ-बूझ से फौरन आग बुझा दी और हादसा टल गया।