मॉनसून की बारिश के चलते देश की ज्यादातर नदियां उफान पर हैं। कई प्रदेश तो बाढ़ की चपेट में हैं। गंगा का भी हाल इस समय खतरे से खाली नहीं है। हरिद्वार में गंगा पूरे शबाब पर है और उसका बहाव बेहद तेज है। गंगा के इसी तेज बहाव में वहां नहाने गया हरियाणा का एक युवक भी बह गया। वह गंगा नदी के ऐन बीच में तेज बहाव में बह रहा था। तभी घाट पर तैनात उत्तराखंड पुलिस के एक जवान ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे बचा लिया।

उत्तराखंड पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस घटना का वीडियो साझा करके इस घटना की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक हरियाणा का युवक विशाल हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए गया था। वह हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर स्नान कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसला और वह गंगा नदी के तेज बहाव के साथ बहने लगा। बहते-बहते वह गंगा के ठीक बीचों बीच पहुंच गया था।
इसके बाद वहां घाट पर तैनात उत्तराखंड पुलिस के सिपाही सनी ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए नदी में छलांग लगा दी। सिपाही सनी उसे गंगा में पकड़कर तैरते हुए कुछ देर बाद किनारे तक ले आया। जिसके बाद विशाल को प्राथमिक उपचार दिया गया। फिलहाल युवक विशाल की हालत स्थिर बताई जा रही है।
हरियाणा निवासी विशाल #haridwar स्थित कांगड़ा घाट पर नहाने गया था। तभी उसका पैर फिसला और वह गंगा के तेज बहाव में बहने लगा है। इसी दौरान वहां मौजूद #UttarakhandPolice के जवान #सन्नी की नजर उस पर पड़ी। सन्नी ने तत्काल गंगा में कूदकर युवक को कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बचा लिया। pic.twitter.com/g1qhBYKhlF
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) July 20, 2019
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal