VIDEO: गाय-बछड़े के लिए युवक ने बनवाए सोने-चांदी के गहने, सोनार ने शोरूम सजाकर उतारी आरती

जानवरों और इंसानों का रिश्ता बड़ा ही प्यारा है और इस बात के उदाहरण कई बार नजर आते हैं। अब एक बार फिर से एक उदाहरण सामने आया है जो सभी को खुश कर गया है। जी दरअसल यह मामला गुजरात का है जहाँ एक युवक ने कुछ ऐसा किया है कि जानने के बाद सभी का दिल खुश हो गया। हम बात कर रहे हैं गुजरात के रहने वाले विजय परसाना की जो अपनी गाय और बछड़े से इतना प्यार करते हैं कि उन्होंने उनके लिए गहने बनवा डाले हैं। जी हाँ और सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह गहने फूल या पत्तों के नहीं बल्कि सोने और चांदी के है।

जी हाँ, अपनी गाय और अपने बछड़े के लिए उन्होंने एबी ज्वेलर्स के मालिक मनोज सोनी से बात की। बातचीत के बाद मनोज गहने बनाने को तो राजी हो गए लेकिन उन्होंने इसके लिए एक बड़ी शर्त रख दी। उन्होंने कहा, ‘वो ज्वेलरी तभी बनाएंगे जब विजय अपनी गाय उनके शोरूम में लेकर आएंगे।’ उनकी इस शर्त को मानने के बाद विजय परसाना अपनी गाय और बछड़े को कार से लेकर शो रूम पहुंचे। यहाँ मनोज सोनी ने गाय को सजाया और उसके बाद गाय की आरती भी उतारी। इस दौरान गाय-बछड़े के ऊपर फूलों की बारिश भी की गयी।

इस बीच विजय का पूरा परिवार और शो रूम का स्टाफ भी वहां मौजूद था। जी दरअसल पूरे शोरूम को फूलों से सजाया गया था और ऐसा लग रहा था जैसे किसी की शादी हो। यहाँ गाय और बछड़े को आभूषण पहनाने के बाद गाय और बछड़े को फल खिलाकर विदा किया गया। अब इस बारे में जिसे पता चल रहा है वह मनोज सोनी और विजय परसाना की तारीफ़ करते नहीं तक रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com