Video: क्या अंधविश्वासी हैं जाह्नवी कपूर, करती हैं यह अजीब काम

सोनम कपूर ने अपनी फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ के लिए सभी से अपने लक से रिलेटेड बातें शेयर करने के लिए कहा था जिसके बाद से सभी सेलेब्स उन्हें अपने लक के बारे में बता रहे थे।

इसी सीरीज में जाह्नवी कपूर ने भी अपना वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि जब भी वो किसी फिल्म के सेट पर जाती हैं तो वह हमेशा अपना दाहिना पैर उठाती हैं। जाह्नवी ने ये भी बताया कि अगर ऐसा नहीं हो पाता तो वो दोबारा जाती हैं और फिर दाहिने पैर से एंट्री लेती हैं।

https://www.instagram.com/p/B2mJgvulRuM/?utm_source=ig_web_copy_link

जाह्नवी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में उन्होंने फिल्म ‘रूह-अफजा’ की शूटिंग खत्म की है। इस हॉरर-कॉमिडी फिल्म में जाह्नवी कपूर डबल रोल में नजर आएंगी। फिल्म को मनाली, रुड़की और आगरा में शूट किया गया है। राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर के फैंस ‘रूह-अफजा’ में पहली बार दोनों को स्क्रीन शेयर करते देखेंगे।

इस फिल्म में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर के अलावा वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी, आमना शरीफ और रोनित रॉय भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म अगले साल 20 मार्च को रिलीज होगी। दिनेश विजान और मृगदीप लांबा इस फिल्म के निर्माता हैं।

ऐसा भी कहा जा रहा है कि फिल्म में श्रद्धा कपूर को एक स्पेशल अपियरेंस में नजर आ सकती हैं। इसके साथ ही जाह्नवी ‘गुंजन सक्सेना’ की बायोपिक में भी नजर आने वाली हैं। कुछ दिनों पहले जाह्नवी ने इस फिल्म से अपने लुक की फोटो शेयर की थी जिसे काफी पसंद किया गया था।

https://www.instagram.com/p/B1vBD0cAD2l/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/B1vDSm2gfrn/?utm_source=ig_web_copy_link

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com