UPPCL Recruitment 2019: यूपी पॉवर कारपोरेशन 700 पदों पर भर्तियां करेगा

ऊर्जा निगमों में पिछले काफी समय खाली चल रहे पदों को जल्द ही भरा जाएगा। यदि योजना के अनुसार सब ठीक समय पर हुआ तो अगले वर्ष तक 700 से अधिक पदों पर तकनीकी और गैरतकनीकी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। विद्युत सेवा आयोग इसके लिए तैयारी कर रहा है। जल्द ही पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे

यूपी पॉवर कारपोरेशन व अन्य निगमों में कई जरूरी पदों पर भर्ती के लिए इस बार केंद्र सरकार की एक एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई है। यह एजेंसी ही पारदर्शी तरीके से आवेदन, लिखित और इंटरव्यू आदि स्तरों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन करेगी। पिछले वर्ष विद्युत सेवा आयोग की एक परीक्षा में धांधली की शिकायतों पर खुद सीएम ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। एसआईटी मामले की जांच कर रही है। इसके बाद ही भर्ती प्रक्रिया धीमी हो गई थी। 

जेई और टीजी-2 पदों पर अधिक भर्तियां होंगी 
ऊर्जा निगमों में सबसे अधिक कमी अवर अभियंता की है। तकरीबन एक हजार जेई की कमी है। कई उपकेंद्रों तक संविदा पर रखे गए जेई की जिम्मेदारी में हैं। इस बार की भर्तियों में जेई और टीजी-2 पदों पर अधिक भर्तियां की जाएंगी। यह लगभग 400 के करीब होंगी। इनके अलावा अन्य विशेषज्ञता वाले पदों पर भी छोटी-छोटी भर्तियां होंगी। कुल मिलाकर 600 से 700 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इन्हें चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

 सहायक अभियंता की जारी हुई भर्तियां
एक सप्ताह पहले विद्युत सेवा आयोग ने सहायक अभियंता के लगभग 300 पदों की भर्तियां जारी की हैं। इसके लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू होंगे। ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। 

विद्युत सेवा अयोग के माध्यम से पारदर्शी तरीके से भर्तियां कराई जाएंगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है।
आलोक कुमार, प्रमुख सचिव, ऊर्जा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लखनऊ में संचालित मेट्रो के 21 स्टेशनों की बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए विभिन्न श्रेणी के 433 पदों का सृजन किया गया है। लखनऊ मेट्रो के लिए 433 पद सृजित

यह जानकारी अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने दी। उन्होंने बताया कि मेट्रो सुरक्षा के लिए प्रत्येक स्टेशन के आटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) स्थान, एक्स-बीआईएस, बीडीडीएस, एएसचेक, आपरेशनल कन्ट्रोल सेंटर तथा मेट्रो डिपो की सुरक्षा के लिए इन पदों का सृजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि सृजित पदों में निरीक्षक या कंपनी कमांडर का एक, सब इंस्पेक्टर या प्लाटून कमांडर के 59, कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड सी या स्टेनोग्राफर या सब इंस्पेक्टर (एम) लिपिक, आंकिक का एक, हेड कांस्टेबल के 7, कांस्टेबल के 317, कांस्टेबल चालक के 10 व चतुर्थ श्रेणी के 38 पद शामिल है। उन्होंने कहा कि आम जनमानस को मेट्रो में सुरक्षा प्रदान करने और बेहतर यात्रा के मद्देनजर विभिन्न श्रेणी के पदों का सृजन किया गया है।

ट्रांसलेटर परीक्षा से भरे जाएंगे 115 पद
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर और हिन्दी प्राध्यापक परीक्षा 2018 के पदों की संख्या घोषित कर दी है। इस परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय मंत्रालयों और दफ्तरों में रिक्त 115 पदों पर चयन किया जाएगा। सर्वाधिक पद जूनियर और सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के हैं जबकि हिन्दी प्राध्यापक के 11 पद हैं। कुल 115 पदों में 64 अनारक्षित हैं जबकि 34 ओबीसी, 11 एससी और 6 एसटी के लिए आरक्षित हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com