लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा है। समाजवादी पार्टी की ओर से जारी एक बयान में अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या करती है। लोगों को संविधान से मताधिकार मिला हुआ है, लेकिन भाजपा मतदान करने का अधिकार छीन रही है। इन उपचुनावों में मतदाताओं को लूटा गया। लोगों को पुलिस प्रशासन के जरिए मतदान करने से रोका गया।”
‘संविधान लागू करने के लिए अच्छे लोगों की जरूरत है’
लखनऊ में सपा के राज्य मुख्यालय में खनगर समुदाय से बड़ी संख्या में एकत्र लोगों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान लागू करने के लिए अच्छे लोगों की जरूरत है। बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा दिया गया संविधान गरीबों, किसानों, वंचित तबकों को मजबूती देता है।
भाजपा संविधान को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा फर्जी समाचार का उद्गम स्थल है। यह फर्जीवाड़ा और झूठ फैलाती है, विपक्षियों के खिलाफ झूठे मामले दायर करती है और समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को बदनाम करने का हमेशा षड़यंत्र करती है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने संवैधानिक संस्थानों को कमजोर किया है और यह तानाशाही की राह पर है।
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर सुमेरपुर थाना कस्बे में शनिवार रात हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास एक डंपर और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि एक जोरदार धमाका हुआ और दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते दोनों वाहन आग का गोला बन गए। ट्रक में चालक और खलासी सवार थे, इस हादसे में एक जिंदा जल गया, जिसका वीडियो सामने आया है। वहीं, दूसरे की भी हादसे में मौत हो गई।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
