UP: 16 घंटे तक न बिजली का बिल जमा होगा न रिचार्ज

अगर आपका बिजली बिल बकाया है या स्मार्ट मीटर का रिचार्ज खत्म होने वाला है, तो उसे आज शाम 5 बजे से पहले ही निपटा लें। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की बिलिंग प्रणाली में तकनीकी सुधार और मेंटेनेंस कार्य के चलते आज शाम से शनिवार सुबह तक 16 घंटे के लिए सभी ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता कपिल सिंघवानी के अनुसार, यूपीपीसीएल के इस शटडाउन का असर दक्षिणांचल सहित प्रदेश के सभी डिस्कॉम पर पड़ेगा। अकेले आगरा सहित 21 जिलों में दक्षिणांचल के 60 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं, जिनके प्रभावित होने की आशंका है। सिस्टम के कॉन्फ़िगरेशन का काम 3 अप्रैल शुक्रवार शाम 5 बजे से शुरू होकर अगले दिन 4 अप्रैल शनिवार सुबह 9 बजे तक चलेगा। इस अवधि में उपभोक्ता वेबसाइट, यूपीपीसीएल ऐप या किसी भी अन्य पेमेंट ऐप के जरिए बिल जमा नहीं कर सकेंगे।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को विशेष सलाह दी गई है कि वे रिचार्ज पहले ही करा लें, ताकि बैलेंस खत्म होने पर बिजली गुल होने की नौबत न आए। इसके अलावा नए कनेक्शन, भार वृद्धि और बिल जनरेशन जैसे कार्य भी ठप रहेंगे। किसी भी सहायता के लिए उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये सेवाएं रहेंगी बंद

ऑनलाइन बिल भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज।
यूपीपीसीएल कंज्यूमर ऐप की सभी सेवाएं।
भार वृद्धि और नया कनेक्शन आवेदन।
वेबसाइट पर उपलब्ध समस्त ऑनलाइन कार्य।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com