उत्तराखंड में दीपावली का सार्वजनिक अवकाश 31 अक्टूबर को रहेगा। बता दें कि सामान्य प्रशासन विभाग ने सार्वजनिक अवकाश के आदेश को संशोधित किया है। इसी बीच सचिव सामान्य प्रशासन दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से देर शाम यह आदेश जारी किया गया।

दीवाली के सार्वजनिक अवकाश को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। इस दौरान सरकार की सूची में 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश था। वहीं,कर्मचारियों ने सरकार से दीवाली का सार्वजनिक अवकाश 31 अक्टूबर को घोषित किए जाने की मांग की थी। इसमें कर्मचारियों के द्वारा तर्क दिया गया था कि इस बार दिवाली का शुभ मुहूर्त 31 अक्टूबर को है। लिहाजा,अवकाश 31 अक्टूबर को घोषित किया जाए।
वहीं, दीवाली के शुभ मुहूर्त को देखते हुए और सरकारी कर्मचारियों की मांग के बीच मुख्य सचिव ने बीते मंगलवार को संशोधित आदेश जारी किया है। इसके अतिरिक्त जारी आदेश में यह भी स्पष्ट कर दिया है कि 1 नवंबर को कार्यालय खुले रहेंगे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal