उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने रूद्रपुर स्थित मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के इंतजामों को तेजी के साथ पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने रुद्रपुर दौरे के दौरान स्टेडियम में तैयार हो रहे वेलोड्रम साइकिलिंग ट्रैक और बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का निरीक्षण किया। साथ ही इनके निर्माण कार्य को तय समय सीमा में पुख्ता रूप से पूरा करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने स्टेडियम की दर्शक दीर्घा के शेड और दर्शकों के लिए यहां के इंतजामों को देखा और कार्यदायी संस्था व विभागीय अधिकारियों को इनमें किसी प्रकार की कोताही न बरतने का सख्त संदेश दिया।
रेखा आर्या ने कहा कि हमारे प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि हम 38 राष्ट्रीय खेलों का आयोजन अपने राज्य उत्तराखंड में ही करवा रहे हैं। वहीं, इन खेलों के लिए एक बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal