एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बार फिर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। एक टीवी एक्ट्रेस ने चौंकाने वाली बता का खुलासा किया है। अभिनेत्री के अनुसार शादी के बहाने एक व्यक्ति ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस बात को लेकर एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। एक्ट्रेस की रिपोर्ट पर अब मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अभिनेत्री ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद ही ये पूरी घटना सामने आई। वहीं अब पुलिस इस केस पर अपनी जांच कर रही है। टीवी एक्ट्रेस ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी करने का वादा करने के बाद कई मौकों पर उसके साथ दुष्कर्म किया है।
एएनआई ने ट्वीट किया, ‘एक टीवी अभिनेत्री के बयान के आधार पर मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें उसने आरोप लगाया कि शादी के बहाने कई बार आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। कई आईपीसी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस जांच जारी है।’
पुलिस ने उसके बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2) (एन) (दुष्कर्म), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी), 504 (जानबूझकर अपमान), 506 (आपराधिक) और भारतीय दंड संहिता की 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ये मामला पहला नहीं है। इस तरह की खबरें पहले भी कई बार समाने आ चुकी हैं। जहां शादी के बहाने शारीरिक संबंध बनाने और दुष्कर्म जैसी बातें समने आईं हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal