T20 World Cup से पहले सूर्यकुमार यादव और गंभीर के बीच हुआ था मतभेद? सूर्या ने किया बड़ा खुलासा

भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि भारतीय क्रिकेट में इतनी प्रतिभा मौजूद है कि उससे दो या तीन टीमें बनाई जा सकती हैं। इसके अलावा उन्होंन गौतम गंभीर के साथ अपने संबंधों को लेकर भी बातचीत की है। सूर्या ने भारत में इतना टैलेंट होने का कारण आईपीएल और घरेलू क्रिकेट को बताया है। भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखें, तो सूर्या का दावा सच दिखाई देता है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारत के दो सबसे बड़े दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनकी अनुपस्थिति का टीम पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ा। टी20 क्रिकेट में सूर्या की कप्तानी में भारत अब तक एक भी सीरीज नहीं हारा है। यही नहीं टीम इंडिया ने, वो कारनामा कर दिखाया, जो आज तक दुनिया की कोई टीम नहीं कर सकी थी। भारत ने टी20 विश्व कप का खिताब तीसरी बार अपने नाम कर लिया।

सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान

सूर्यकुमार यादव ने कहा, “भारत में बहुत टैलेंट है। मुझे लगता है कि यहां पर नियमित रूप से टैलेंट मिल सकता है। आईपीएल क्रिकेट है, फ्रेंचाइजी क्रिकेट है और फिर घरेलू क्रिकेट है। आप देखते हैं कि हर साल बहुत सारे खिलाड़ी निकलकर सामने आते हैं। इस वजह से मुझे लगता है कि भारत में टैलेंट की कोई सीमा नहीं है। अगर आप दो या तीन बनाना चाहें, तो बना सकते हैं। भारतीय टीम का आधार बहुत मजबूत है। टीम इंडिया का आधार बहुत मजबूत है और ये सच्चाई है। सच बोलने में कोई शर्म नहीं होनी चाहिए।”

सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन

2024 के बाद से सूर्या को भारत की टी20 टीम की कमान मिली। उसके बाद से उनकी अगुवाई में टीम इंडिया एक भी टी20 सीरीज या टूर्नामेंट नहीं हारी है। सूर्या ने भारत की 52 मैचों में कप्तानी की और 42 में जीत हासिल की है। उनकी लीडरशिप में भारत ने आक्रामक क्रिकेट खेला है। भारतीय कप्तान ने टीम के इस दमदार प्रदर्शन का श्रेय टीम को दिया है।

पीटीआई से बात करते हुए सूर्या ने कहा, “मैं आंकड़ों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता हूं। मुझे मैच हारना पसंद नहीं है। अगर टीम का हर खिलाड़ी एक ही दिशा में आगे बढ़े, तभी आपको इस तरह की सफलता मिलती है।”

गौतम गंभीर के साथ रिश्ते पर की बात

सूर्या ने आगे कहा, “गौतम गंभीर ने उनके ऊपर काफी भरोसा दिखाया था। 2014 में जब मैं कोलकाता के साथ जुड़ा, तो उन्होंने मुझे उपकप्तान बनाया। गंभीर ने ही मुझे स्काई नाम दिया था, जो आज तक मेरे साथ जुड़ा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए जब टीम चुननी थी, तो 14 नाम एक जैसे थे और एक खिलाड़ी को लेकर विचार अलग था। हालांकि, इससे ये साबित होता है कि हमारी सोच कितनी मिलती है।”

भारतीय कप्तान ने बताया, “जब लक्ष्य एक हो तो मतभेद नहीं होती। इसको लेकर चर्चा होती रहती है। मैं उन्हें अभी भी गौती भाई कहकर बुलाता हूं। ये बड़े भाई और छोटे भाई जैसा है। हमारे बीच ऐसा ही संबंध है।”

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com