Suniel Shetty ने ठुकारा दी थी अक्षय कुमार की 18 साल पुरानी फिल्म

सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार के तौर पर जाने जाते हैं। इन दोनों की दोस्ती के किस्से जगजाहिर हैं। सुनील और अक्षय ने अपने एक्टिंग करियर ज्यादातर कल्ट मूवीज एक दूसरे के साथ में ही दी हैं।

अच्छे दोस्त होने के बावजूद 18 साल पहले सुनील शेट्टी ने अक्षय कुमार की फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था, जो बाद में बॉक्स ऑफिस पर जाकर ब्लॉकबस्टर बनी थी। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी पुरानी फिल्म की बात की जा रही है और सुनील की जगह उस फिल्म में कौन से अभिनेता को लिया गया था।

सुनील ने रिजेक्ट की थी ये मूवी
90 के दशक से लेकर अब तक सुनील शेट्टी हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता के तौर पर अपनी धाक जमाए हुए हैं। 35 साल से ज्यादा लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने कई शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया है, लेकिन कई फिल्में ऐसी रहीं, जिनमें काम करने से अन्ना ने मना कर दिया था। उनमें से एक फिल्म थी अक्षय कुमार स्टारर सिंह इज किंग।

आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार साल 2008 में रिलीज होने वाली सिंह इज किंग के लिए सुनील शेट्टी मेकर्स की पहली पसंद थे। दरअसल फिल्म में अक्षय के अलावा उनको लखन सिंह के सेकेंड लीड रोल में कास्ट जाना था, जिसको बाद में अभिनेता सोनू सूद ने प्ले किया था। सुनील ने बिजी शेड्यूल और दूसरी अन्य फिल्मों के साथ कॉन्ट्रैक साइन के चलते सिंह इज किंग के ऑफर को ठुकरा दिया था।

मालूम हो कि बाद में जाकर सिंह इंज किंग ब्लॉकबस्टर बनी और मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करके दिखाई। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने उस वक्त घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 67 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था, जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 90 करोड़ से अधिक रही थी।

अक्षय और सुनील की फिल्में
अभिनेता अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने एक साथ मिलकर कई एक्शन और कॉमेडी फिल्में की हैं, जो कमर्शियल तौर पर हिट रहीं। उनके नाम इस प्रकार हैं-

हम हैं बेमिसाल

मोहरा

धड़कन

आन

हेरा फेरी

फिर हेरा फेरी

दे दनादन

मालूम हो कि आने वाले समय में सुनील और अक्षय की जोड़ी फिल्म वेलकम टू द जंगल और हेरा फेरी 3 में भी नजर आएगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com