Steve Smith ने 37वां टेस्ट शतक ठोककर की रिकॉर्ड्स की बौछार

ऑस्ट्रेलियाई टीम के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने एशेज सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन शानदार शतक जड़ा। फरवरी 2025 से खेली 13 पारियों के बाद उनके बल्ले से निकला ये पहला शतक रहा। वहीं, ये उनके टेस्ट करियर का 37वां शतक और एशेज में उनका 13वां शतक रहा। उन्होंने इस दौरान भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल के एक डब्ल्यूटीसी रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Ashes: Steve Smith ने ठोकी रिकॉर्डतोड़ सेंचुरी
दरअसल, ये स्टीव स्मिथ की डब्ल्यूटीसी इतिहास की 14वीं सेंचुरी रही, जिसको जड़कर उन्होंने शुभमन गिल समेत कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। गिल के नाम डब्ल्यूटीसी इतिहास में 10 शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। वहीं, स्मिथ ने केन विलियमसन और ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन (11 शतक) को भी पछाड़ दिया।

ICC WTC इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड

  1. जो रूट (इंग्लैंड)- 23 शतक
  2. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)-14 शतक
  3. केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)-11 शतक

4.ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)-11 शतक

5.मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया)-11 शतक

6.शुभमन गिल (भारत)-10 शतक

7.हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)-9 शतक

  1. रोहित शर्मा (भारत)-9 शतक

वहीं, डब्ल्यूटीसी इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में स्टीव स्मिथ दूसरे नंबर पर है। उन्होंने अभी तक 4524* रन बना लिए हैं।

WTC इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

  1. जो रूट- 6474 रन
  2. स्टीव स्मिथ-4524 रन*
  3. मार्नस लाबुशेन- 4447 रन

4.ट्रेविस हेड-3900 रन

5.बेन स्टोक्स-3799 रन

राहुल द्रविड़ को भी पीछे छूटे
टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड महान सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 51 शतक जड़े है। इस मामले में स्टीव स्मिथ छठे बैटर हैं, जिन्होंने 37 बार टेस्ट में शतक जड़े है। उन्होंने 37वां टेस्ट शतक सिडनी में ठोककर पूर्व भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ को पछाड़ दिया। उनके नाम टेस्ट में (36) बार शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हैं।

सबसे ज्यादा टेस्ट शतक की लिस्ट
51 – सचिन तेंदुलकर

45 – जैक्स कैलिस

41 – रिकी पोंटिंग

41 – जो रूट

38 – कुमार संगकारा

37 – स्टीन स्मिथ

36 – राहुल द्रविड़

बता दें कि स्टीव स्मिथ ने सिडनी टेस्ट में अपने एशेज करियर का 13वां शतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने जैक हॉब्स को पीछे छोड़ दिया।

सबसे ज्यादा एशेज शतक
19 – डॉन ब्रैडमैन

13 – स्टीवन स्मिथ

12 – जैक हॉब्स

10 – स्टीव वॉ

9 – वैली हैमंड

9 – डेविड गोवर

खबर लिखें जाने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन के खेल में 120 ओवर तक 7 विकेट खोकर 493 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ (124) और ब्यू वेबस्टर (23) रन पर नाबाद हैं। वहीं, इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 384 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com