Sourav Ganguly Biopic में हुई बंगाली एक्टर की एंट्री

लंबे समय से देखा जा रहा है कि सिनेमा जगत में क्रिकेटर के जीवन आधारित फिल्मों का सिलसिला चला आ रहा है। इस कड़ी में अगला नाम भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली का शामिल हो रहा है, जिनकी बायोपिक फिल्म दादा- द सौरभ गांगुली स्टोरी का नाम बीते दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

राजकुमार राव स्टारर इस स्पोर्ट्स ड्रामा थ्रिलर की कास्ट को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस मूवी में बंगाली सिनेमा के एक दिग्गज अभिनेता की एंट्री हो गई है, को सौरभ गांगुली के पिता का किरदार निभाएगा।

सौरभ गांगुली की बायोपिक में नजर आएगा ये एक्टर
जब से नीरज पांडे के निर्देशन में बनी टीम इंडिया के सबसे सफल पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी हिट हुई है, उसके बाद से बॉलीवुड में क्रिकेटर बायोपिक का चलन और अधिक बढ़ गया है। इस दौरान मोहम्मद अजरूद्दीन और कपिल देव जैसे खिलाड़ियों की कहानी पर्दे पर देखने को मिली।

अब भविष्य में सौरभ गांगुली की बायोपिक दादा- द सौरभ गांगुली स्टोरी भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आएगी। फिलहाल खबर है कि सौरभ गांगुली की बायोपिक में बंगाली एक्टर साश्वत मुखर्जी की एंट्री हो गई है, जो मूवी में क्रिकेटर पिता चंदी गांगुली की भूमिका अदा करते नजर आएंगे।

जबकि राजकुमार राव पहले से सौरभ गांगुली के किरदार में फिल्म के लीड हीरो हैं। सौरभ की मां निरूपा की भूमिका में अभिनेत्री अपराजिता आध्या मौजूद हैं और उनके भाई स्नेहशीष के कैरेक्टर को एक्टर राहुल बोस प्ले करते नजर आएंगे।

शुरू हुई शूटिंग
बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मानें तो इन सभी कलाकार ने फिलहाल मुंबई में मूवी की शूटिंग कर दी है और रविवार को सौरव गांगुली भी सेट पर मौजूद रहे। सूत्र ने आगे बताया कि प्रोडक्शन टीम इस महीने के आखिर से कोलकाता में शूटिंग शुरू करेगी। हालांकि, अभी दादा- द सौरभ गांगुली स्टोरी की रिलीज डेट को लेकर कोई अहम जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जिस तरह से इस मूवी की तैयारी चल रही है, उस आधार पर इसे अगले के अंत तक थिएटर्स में रिलीज किया जा सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com