शारदीय नवरात्र आने वाले हैं। नवरात्र में मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियों में भक्त जुट गए हैं। देवी मां हमारे घर आएं सभी की यह मनोकामना है। वास्तु में बताए गए कुछ आसान से उपायों को अपनाकर हम देवी मां का स्वागत कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

घर के मुख्य द्वार पर दोनों ओर रोली, कुमकुम या चूने, हल्दी से स्वास्तिक बनाएं। लाल रंग को वास्तु में शक्ति का प्रतीक माना गया है। ऐसा करने से घर के वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। नवरात्र में आम और अशोक के पत्तों की माला बनाकर घर के मुख्य दरवाजे पर बांधें। इससे नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।
मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के पदचिह्न बनाएं। घर में पूजा स्थल को स्वच्छ रखें। अखंड दीपक जलाएं। नवरात्र में प्रत्येक दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। नवरात्र के दौरान काले रंग का वस्त्र पहनने से बचें। नवरात्र के प्रत्येक दिन कन्याओं को कुछ न कुछ उपहार स्वरूप दें।
मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए कन्याओं को सफेद पुष्प दें। कन्याओं को शिक्षण सामग्री का दान करें। मां को पीले फूलों की माला अर्पित करने से विवाह संबंधी बाधाएं दूर हो जाती हैं।
ईशान कोण में माता की मूर्ति या कलश की स्थापना करें। अखंड ज्योति को पूजन स्थल के आग्नेय कोण में रखें। नवरात्र में घर के पूजाघर में घी का दीपक जलाएं। माता की स्थापना चंदन की चौकी पर की जाए तो यह शुभ रहता है। मां की पूजा में लाल रंग के ताजे फूलों का इस्तेमाल करें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal