अमेरिका के कैलिफोर्निया में यहूदियों के धार्मिक स्थल पर बंदूकधारी ने गोलीबारी की है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग हो गए। यहूदी धर्मिक स्थल पर गोली चलाने वाले 19 साल के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धर्मिक स्थल पर फायरिंग करने वाले हमलावर की पहचान हो गई है। कैलिफोर्निया के मेयर बिल गोर ने बताया कि फायरिंग करने वाले का नाम जॉन अर्नेस्ट हैं। पिछले महीने मस्जिद में हुई आगजनी को लेकर भी पुलिस हमलावर से पूछताछ करेगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी घटना की निंदा की है। मैं कैलिफोर्निया में यहूदी धार्मिक स्थल पर शूटिंग से प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं। भगवान आप सबका भला करे। संदिग्ध पकड़ा गया है। पुलिस ने उत्कृष्ट कार्य किया है।’

घटना स्थानीय समयानुसार लगभग 11:30 बजे पर हुई, जब धार्मिक स्थल के अंदर यहूदी स्वतंत्रता का जश्न मनाने का कार्यक्रम चल रहा था, तभी हमलावर ने धार्मिक स्थल में प्रवेश किया और फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई जबकि एक युवती और दो पुरुष घायल हो गए। घायलों को तुरंत एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है।
दुनियाभर में कई धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया गया है। धार्मिक स्थलों पर हमले का लगातार यह तीसरा मामला है। बीते रविवार को इस्टर के मौके पर श्रीलंका में गिरजाघरों पर हमला किया गया, इससे पहले न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में मस्जिद को निशाना बनाया गया था और अब अमेरिका में यहूदियों के धार्मिक स्थल पर फायरिंग की गई है। छह महीने पहले भी पिट्सबर्ग में एक यहूदी धर्मस्थल को निशाना बनाया गया था, जिसमें बंदूकधारी ने 16 लोगों की हत्या कर दी थी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal