Samsung के इस पॉपुलर फोन को मिला Android 14 अपडेट

सैमसंग अपने यूजर्स के लिए एंड्रॉइड 14 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट को रोलआउट कर रहा है।

इस अपडेट को भारतीय यूजर्स के लिए भी पेश किया जा रहा है। अगर आप भी सैमसंग स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है।

Galaxy F34 5G को मिला नया अपडेट

दरअसल, भारत में Galaxy F34 5G मॉडल के लिए One UI 6 अपडेट रोलआउट होना शुरू हो गया है। बता दें, Galaxy F34 5G के ऑफिशियल रिलीज के बाद यह कंपनी की ओर एक बड़ा अपडेट है।

यह सॉफ्टवेयर अपडेट एक बड़े डाउनलोड साइज में पेश हुआ है। यूजर इस अपडेट को 2GB से ज्यादा साइज में डाउनलोड कर सकेंगे।

Galaxy F34 5G फोन को अपडेट करने के लिए फोन की सेटिंग्स चेक कर सकते हैं।मालूम हो कि इससे पहले Galaxy M34 फोन के लिए One UI 6 अपडेट रोलआउट हुआ था।

One UI 6 में क्या है खास

One UI 6 अपडेट में यूजर्स को क्विक सेटिंग पैनल, एक नया और बेहतर होम स्क्रीन विजेट, ब्रांड न्यू इमोजी, कस्टमाइजेशन ऑप्शन, नया मीडिया प्लेयर विजेट, फ्रेश डिफॉल्ट फॉन्ट और कई बेहतरनी फीचर्स मिलते हैं। Samsung Galaxy F34 को कंपनी ने भारत में इस साल अगस्त में लॉन्च किया था।

Galaxy F34 के स्पेसिफिकेशन

  • फोन को Exynos 1280 Processor के साथ लाया गया है।
  • Galaxy F34 फोन 6.5 इंच Full HD+ डिस्प्ले के साथ आता है।
  • Galaxy F34 फोन 6/8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है।
  • Galaxy F34 फोन 50MP (OIS) + 8MP + 2MP बैक और 13MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।
  • Samsung Galaxy F34 फोन को कंपनी 6000 mAh बैटरी के साथ पेश करती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com