RR vs RCB: राजस्थान के गेंदबाज ने विराट कोहली के खिलाफ किया ‘बोल्ड’ कारनामा

राजस्थान रॉयल्स ने बीते शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को मात देकर अपना विजयी रथ जारी रखा है। राजस्थान ने आरसीबी को छह विकेट से मात दी है। इस मैच के बाद राजस्थान के एक गेंदबाज ने विराट कोहली के खिलाफ वो काम कर दिया जो बीते तीन साल से कोई नहीं कर पाया। ये गेंदबाज हैं रवि बिश्नोई।

बिश्नोई ने गुवाहाटी में खेले गए मैच में विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया। दाएं हाथ का ये दिग्गज बल्लेबाज तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहा था, लेकिन बिश्नोई की फिरकी ने उनकी पारी का अंत कर दिया। कोहली ने 16 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 32 रनों की पारी खेली।

तीन साल में पहली बार हुआ ऐसा
पांचवां ओवर फेंकने आए बिश्नोई ने पांचवीं गेंद पर कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया। बिश्नोई की गुगली को वह पढ़ नहीं सके और आउट हो गए। ये आईपीएल में तीन साल में पहली बार है जब कोहली क्लीन बोल्ड हुए हैं। इससे पहले साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के आकाश सिंह ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया था।

तब से लेकर अभी तक कोहली आउट तो हुए, लेकिन वह क्लीन बोल्ड नहीं हुए। इस सूखे को बिश्नोई ने खत्म कर दिया। वैसे भी लेग स्पिनर कोहली की कमजोरी रहे हैं और एक बार फिर ये साबित होता दिखा।

आरसीबी को मिली हार
आरसीबी इस सीजन दमदार फॉर्म में है और उसने शुरुआती दो मैच जीतकर तहलका मचा दिया था। राजस्थान के खिलाफ मिली ये हार उसकी इस सीजन की पहली हार है। इस मैच में उसकी बल्लेबाजी काफी कमजोर नजर आई। रजत पाटीदार ने 40 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेल अपनी टीम को 200 के पार पहुंचाया। उनकी पारी के दम पर आरसीबी ने आठ विकेट खोने के बाद 201 रन बनाए।

राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की तूफानी पारियों के दम पर ये टारगेट दो ओवर पहले हासिल कर लिया। वैभव ने 26 गेंदों पर आठ चौके और सात छक्कों की मदद से 78 रनों की पारी खेली। जुरेल 81 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 43 गेंदों का सामना कर आठ चौके और तीन छक्के मारे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com