Redmi Pad SE भारत में इस दिन होगा लॉन्च

शाओमी ने अपने ग्राहकों के लिए बीते साल Redmi Pad SE लॉन्च किया था। इस टैबलेट को अगस्त में चीन में लॉन्च किया गया था। अब टैबलेट को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। दरअसल कंपनी भारत में Smarter Living 2024 इवेंट को आयोजित करने जा रही है। इवेंट 23 अप्रैल को होने जा रहा है। इस इवेंट में कई स्मार्ट प्रोडक्ट लॉन्च होंगे।

 शाओमी ने बीते साल अपने ग्राहकों के लिए Redmi Pad SE लॉन्च किया था। इस टैबलेट को कंपनी ने बीते साल अगस्त में लॉन्च किया था।

हालांकि, उस दौरान कंपनी ने इस टैबलेट को भारतीय ग्राहकों के लिए पेश नहीं किया था। इसी कड़ी में कंपनी ने इस टैबलेट को भारत में लॉन्च किए जाने की जानकारी दे दी है।

किस दिन लॉन्च होगा Redmi Pad SE

दरअसल, कंपनी भारत में Smarter Living 2024 इवेंट को आयोजित करने जा रही है। इवेंट 23 अप्रैल को होने जा रहा है। इस इवेंट में कई स्मार्ट प्रोडक्ट्स को लाया जा रहा है। इन प्रोडक्ट में Redmi Pad SE को भी लाया जा रहा है।

किन खूबियों से लैस है Redmi Pad SE

  • Redmi Pad SE टैबलेट11 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। टैबलेट 1920×1200 पिक्सल रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट और 400 nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
  • Redmi Pad SE को कंपनी octa-core Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट के साथ पेश करती है।
  • Redmi Pad SE को 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लाया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा कर 1TB तक किया जा सकता है।
  • Redmi Pad SE Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।
  • Redmi Pad SE को कंपनी ने 8MP सिंगल लेंस रियर कैमरा के साथ पेश किया है।टैबलेट वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।
  • Redmi Pad SE को कंपनी ने 8,000 mAh बैटरी और 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया है।
  • Redmi Pad SE क्वाड स्पीकर के साथ Dolby Atmos टेक्नोलॉजी के साथ आता है।

कितनी थी कीमत

Redmi Pad SE को कंपनी ने 199 Euros (18,110 रुपये) में लॉन्च किया था। Redmi Pad SE को ग्राहकों के लिए तीन कलर ऑप्शन Lavender Purple, Graphite Gray और Mint Green में लाया गया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com