Xiaomi ने ऑफिशियल तौर पर REDMI A7 Pro लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी की एंट्री-लेवल REDMI A सीरीज में अब एक प्रो मॉडल भी शामिल हो गया है। इस फोन में कंपनी ने हार्डवेयर अपग्रेड पर खास ध्यान दिया है, जिसमें एक बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले और Xiaomi का HyperOS 3 का इंटीग्रेशन मिल रहा है। चलिए जानते हैं कि फोन में क्या क्या खास मिल रहा है…
Redmi A7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो REDMI A7 Pro में 6.9-इंच का डिस्प्ले मिल रहा है। जहां स्क्रीन 120Hz तक के रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक जा सकती है। फोन में Wet Touch टेक्नोलॉजी 2.0 भी मिल रही इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि जब यूजर की उंगलियां गीली या साबुन वाली हों तब भी टच रिस्पॉन्सिवनेस रहेगी।
यह स्मार्टफोन एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है और इसमें UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। डिवाइस में 8GB तक का वर्चुअल RAM सपोर्ट भी मिलता है। साथ ही इस डिवाइस में 6,000mAh की बैटरी है जिससे आपको 49 घंटे तक का कॉल टाइम, 35 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक या 77 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक मिल सकता है।
Redmi A7 Pro के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स
REDMI A7 Pro में पीछे की तरफ डुअल-कैमरा सेटअप है और सामने की तरफ एक सिंगल फ्रंट कैमरा मिल रहा है। फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा है। फोन HDR+ और नाइट मोड को भी सपोर्ट करता है। डिवाइस में सामने की तरफ 8MP सेंसर, जिसमें इन-बिल्ट ब्यूटी फिल्टर और नाइट मोड है।
REDMI A7 Pro की कीमत और उपलब्धता
REDMI के ये डिवाइस दो मेमोरी और स्टोरेज में उपलब्ध होगा जहां आपको 4GB+64GB और 4GB+128GB वेरिएंट मिलेगा। बेस मॉडल की कीमत USD 119 यानी लगभग 11,100 रुपये और 128GB वाले मॉडल की कीमत 129.99 यूरो से शुरू होती है। हालांकि Xiaomi का कहना है कि फाइनल प्राइस और उपलब्धता हर एरिया के हिसाब से अलग-अलग होगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal