Realme के 7000 mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल आज से

Realme ने पिछले हफ्ते 14 अप्रैल को भारत में अपना नया 5G फोन लॉन्च किया था जिसे कंपनी ने Realme Narzo 100 Lite 5G के नाम से पेश किया। वहीं आज 21 अप्रैल से इस फोन की पहली सेल शुरू होने जा रही है। यह डिवाइस उन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है जो लंबी बैटरी लाइफ, बड़ी डिस्प्ले और बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं।

साथ ही इसकी कीमत भी एंट्री-लेवल पर रखी गई है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत के बारे में जरूर जान लें।

Realme Narzo 100 Lite 5G की कीमत और ऑफर्स

Realme Narzo 100 Lite 5G की कीमत 13,499 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। डिवाइस दो और वेरिएंट में भी आता है। इसे आप 4GB/128GB और 6GB/128GB में भी खरीद सकते हैं जिसकी कीमत 14,499 रुपये और 16,499 रुपये है, जिससे खरीदारों को ज्यादा स्टोरेज ऑप्शन मिल जाते हैं।

डिवाइस की सेल दोपहर 12 बजे (IST) से शुरू होगी। फोन पर आज सेल के दौरान 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट कूपन भी मिलेगा। हैंडसेट Amazon.in और Realme.com पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Realme Narzo 100 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.8-इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही डिवाइस में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 180Hz तक का टच सैंपलिंग रेट मिल रहा है। फोन की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक जाती है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6nm Dimensity 6300 चिपसेट है।

Realme Narzo 100 Lite 5G के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए Realme Narzo 100 Lite 5G में 13MP का रियर कैमरा मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ 5MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में दोनों ही कैमरा 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा फोन में 7000mAh बैटरी है 15W चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com