Ration Card में नहीं है घर के सदस्य का नाम, बस एक ऐप और झटपट हो जाएगा आपका काम

Ration Card आम आदमी की जरूरत बन चुका है। राशन कार्ड के जरिए आप मुफ्त या फ्री में राशन ले सकते हैं। राशन कार्ड में जितने ज्यादा परिवार के सदस्य शामिल होंगे, उतना ही ज्यादा आपको राशन भी मिलता है। इसलिए इसमें सभी परिवार के नाम जोड़ना जरूरी है। आज हम जानेंगे कि आप घर बैठे राशन कार्ड में परिवार के सदस्य का नाम कैसे जोड़ सकते हैं।

अगर आपकी फैमली का कोई सदस्य राशन कार्ड में शामिल नहीं है और आप उन्हें शामिल करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही राशन कार्ड में अपने परिवार का नाम जोड़ सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक ऐप की जरूरत होगी।

किस ऐप की होगी जरूरत?
इसके लिए आपको Mera Ration 2.0 प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। इस ऐप के जरिए आप घर बैठे ही अपने परिवार के सदस्य का नाम राशन कार्ड में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसका क्या प्रोसेस है?

क्या है तरीका
स्टेप 1- सबसे पहले आप Mera Ration 2.0 प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।

स्टेप 2– इसके बाद आपको यहां आधार नंबर दर्ज करना होगा। ये ध्यान रखें कि आधार नंबर मोबाइल से लिंक होना चाहिए। तभी आप मोबाइल के जरिए वेरिफिकेशन पूरा कर सकते हैं।

स्टेप 3– अब वेरिफिकेशन के लिए आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, इसे दर्ज करें।

स्टेप 4– इसके बाद ऐप के लिए एक पिन सेट करना होगा।

स्टेप 5– फिर आपको ऐप में फैमिली डिटेल्स पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने परिवार के उन सदस्यों की डिटेल्स सामने आएगी, जो पहले से राशन कार्ड में शामिल है।

स्टेप 6– नया सदस्य एड करने के लिए आपको न्यू मेंबर का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें।

स्टेप 7– अब यहां मांगी गई डिटेल्स दर्ज कर, सबमिट पर क्लिक कर दें।

अगर आपका आधार से मोबाइल नंबर लिंक न हो, तो उसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com