बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav Debt Case) 9 करोड़ रुपये कर्ज मामले में तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। इंडस्ट्री से मिली मदद को लेकर पत्नी राधा ने चुप्पी तोड़ी है।
चेक बाउंस केस को लेकर राजपाल यादव (Rajpal Yadav Check Bounce Case) चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें अंतरिम जमानत मिली और वह 12 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए। राजपाल और उनकी पत्नी ने इस मुश्किल वक्त में मदद करने वालों के बारे में बात की है।
राजपाल यादव ने 9 करोड़ रुपये चेक बाउंस केस में 5 फरवरी 2026 को कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया था। इसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया। करीब ढाई करोड़ रुपये चुकाने के बाद उन्हें अंतरिम जमानत मिली।
लीगल बैटल्स पर बोलीं राजपाल की पत्नी
जेल से छूटने के बाद राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा ने एक हालिया इंटरव्यू में लीगल बैटल्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से मिली मदद को लेकर बात की है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में पहले राजपाल ने कहा कि उनके लिए सबसे मुश्किल समय अपने परिवार से दूर रहना था।
राजपाल यादव की पत्नी राधा ने इस लीगल बैटल्स के बारे में कहा कि हर मुमकिन कानूनी और सम्मानजनक ऑप्शन पर विचार किया गया। कभी-कभी समाधान सिर्फ इच्छा से नहीं होता, यह समय पर भी निर्भर करता है।
इंडस्ट्री से मिली मदद के बारे में क्या कहा?
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव के साथ इंडस्ट्री खड़ी हुई। कई सेलेब्स ने उनके साथ काम करने का ऐलान किया, वहीं कुछ सेलेब्स का नाम आया जिन्होंने प्राइवेटली एक्टर की हेल्प की। अब राजपाल और उनकी पत्नी ने इस बारे में बात की।
राजपाल यादव की पत्नी ने कहा, “जब मदद मिलती है, तो उसे शुक्रगुजारी से लिया जाता है। कई लोगों ने चिंता और हिम्मत के साथ मदद की। हम हर काम के लिए शुक्रगुजार हैं, चाहे वह पब्लिक हो या प्राइवेट।” वहीं, राजपाल ने भी उन लोगों को धन्यवाद किया जिन्होंने इस मुश्किल वक्त में उन पर भरोसा किया।
कब होगी राजपाल यादव केस की अगली सुनवाई?
फिलहाल, 9 करोड़ रुपये में से राजपाल यादव ने ढाई करोड़ रुपये चुका दिए हैं। अब इस मामले में अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी। उन्होंने एक दशक पहले 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था जो बाद में ब्याज और जुर्माने के साथ बढ़कर 9 करोड़ रुपये हो गया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal