पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में पेशावर जाल्मी टीम के कप्तान बाबर आजम ने हैदराबाद किंग्समैन के खिलाफ 37 गेंद पर 43 रन की पारी खेली। 146 रन का पीछा करते हुए बाबर आजम के बल्ले से टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन निकले। जिस तरह से उन्होंने शुरुआत की थी, वो उसे वो एक बड़ी पारी में नहीं तब्दील कर पाए।
हालांकि, मैच पेशावर जाल्मी की ही टीम ने 4 विकेट से जीता, लेकिन मैच के बाद एक रिपोर्टर ने बाबर आजम से ये सवाल किया कि वह क्यों विराट कोहली की तरह मैच फिनिश नहीं कर पाते। ये सवाल बाबर को पसंद नहीं आया और फिर उन्होंने जो जवाब दिया, उसने रिपोर्टर की बोलती बंद कर दी।
Babar Azam ने रिपोर्टर को दिया करारा जवाब
दरअसल, पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फेंस के दौरान एक रिपोर्टर ने बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से की। खासकर उनकी मैच फिनिशिंग क्षमता पर उन्होंने सवाल उठाए। रिपोर्टर ने पूछा कि विराट कोहली भी वहीं शॉट खेलते हैं और वो मैच फिनिश करते हैं, लेकिन आप इससे चूक जाते हैं। लोग आपकी उनसे तुलना करते हैं, तो तुलना पर आपकी क्या राय है?
रिपोर्टर के सवाल पर बाबर ने कहा, खत्म कर दें आप, जिस तरह से आप सवाल कर रहे हैं आप छोड़ दीजिए। मैंने फिनिश बहुत मैच किए हैं, आपको लगता मैंने फिनिश नहीं किए, लेकिन मैंने बहुत किए।
बता दें कि पाकिस्तान के सबसे बड़े क्रिकेटर्स होने के बावजूद बाबर आजम को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, खासकर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में, लेकिन बड़े टोटल वाले मैच में उनके रन चेज करते हुए बिखर जाने की वजह से उन्हें आलोचक खूब निशाना बनाते हैं। पीएसएल में बाबर ने इस सीजन अभी तक दो मैच खेले है, जिसमें उन्होंने 126 के स्ट्राइक रेट से 82 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का लगाया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal