Priyanka Chopra को देख हैरान हो गई थी एक्ट्रेस, कहा- ‘वह पतली और काली थी’

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज ग्लोबल आइकॉन हैं, लेकिन अपने शुरुआती करियर में वह कई बार अपने रंग के चलते जज की गई हैं। उन्होंने कई बार रिवील किया है कि उन्हें अपने फिजिकल अपीयरेंस के लिए ताने मिल चुके हैं। हाल ही में उनकी एक को-स्टार ने भी बताया है कि जब उन्होंने प्रियंका को पहली बार देखा था तो उन्होंने क्या सोचा।

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2003 में सनी देओल स्टारर फिल्म ‘द हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यूं तो उनकी अदाकारी दमदार थी, लेकिन फिजिकल अपीयरेंस के लिए उन्हें जजमेंट का सामना करना पड़ा। ‘किस्मत’ में प्रियंका के साथ काम कर चुकीं स्मिता जयकर ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि प्रियंका को देख उन्होंने सोचा था कि कैसे-कैसे लोग हीरोइन बनने आ जाते हैं।

स्मिता ने प्रियंका को बताया काली-पतली
स्मिता जयकर ने फिल्मीमंत्र को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “मैंने प्रियंका के साथ उनके शुरुआती दिनों की फिल्म किस्मत में काम किया था। वह बहुत दुबली-पतली और सांवली थीं। मुझे और मोहन जोशी को बताया गया कि वह हमारी बेटी का किरदार निभाएंगी। जब मैंने उन्हें देखा तो मैंने कहा, ‘हे भगवान’। उस समय वह बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती थी। मैंने सोचा कि ये लोग हीरोइन कैसे बन जाते हैं।”

स्मिता को अपनी बात का हुआ पछतावा
स्मिता जयकर ने प्रियंका चोपड़ा को बाद में देखा तो उन्हें अपने जजमेंट का पछतावा हुआ। उन्होंने इस बारे में कहा, “प्रियंका चोपड़ा वाह थीं। मैंने सोचा, इस लड़की ने क्या कर दिया? वह पूरी तरह से डीवा बन गई। इसलिए आप किसी को जज नहीं कर सकते और ना ही कह सकते हैं, ‘यार, यह किसको लेकर आए हो’। कुछ मालूम नहीं किसकी किस्मत कब बदल जाए। क्या एक्ट्रेस है, शानदार।”

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड पर सालों तक राज करने के बाद हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेर रही हैं। हाल ही में वह हेड्स ऑफ स्टेट मूवी में दिखाई दीं। अब वह एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म SSMB 29 में महेश बाबू के साथ नजर आएंगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com