अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj) की माता सुवर्णलता का 30 मार्च को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। इस समाचार की पुष्टि अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने की।
बुरी तरह ट्रोल हुए प्रकाश राज
एक्टर ने ईसाई रीति-रिवाजों से मां का अंतिम संस्कार किया। वहीं कुछ लोग इसकी वजह से उन्हें ट्रोल करने लगे। इसका कारण एक्टर का एक पुराना इंटरव्यू था जहां उन्होंने बयान दिया था कि वो भगवान को नहीं मानते। 31 मार्च को बेंगलुरु में उनका अंतिम संस्कार किया गया। चर्च में आयोजित अंतिम संस्कार समारोह से कई भावुक तस्वीरें और वीडियो जल्द ही ऑनलाइन सामने आए, जिनमें अभिनेता को अपनी मां को विदाई देते हुए स्पष्ट रूप से काफी दुखी दिखाई दिए।
ईसाई रीति-रिवाजों से किया था अंतिम संस्कार
अब इसकी वजह से उनकी खूब आलोचना हो रही है। वहीं प्रकाश राज ने भी इस पर पलटवार किया है। क्या है पूरा मामला चलिए समझते हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो क्लिप फिर से वायरल हो रहा है। इसके साथ में वो तस्वीर है जिसमें वो चर्च में शोक में परिवार संग बैठे नजर आ रहे हैं। इंटरव्यू क्लिप के साथ कैप्शन में लिखा था, ‘प्रकाश राज खुद को नास्तिक बताते हैं और कहते हैं कि वे भगवान में विश्वास नहीं करते। फिर भी, वे अपनी मां का अंतिम संस्कार ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार करते हैं।’
एक्टर ने दिया करारा जवाब
अपनी बेबाकी के लिए जाने जाने वाले प्रकाश राज ने बड़ी ही कुशलापूर्वक इसका जवाब दिया है और आलोचकों को लताड़ लगाई है। उन्होंने इंस्टा पर पोस्ट करते हुए लिखा – ‘हां। मैं भगवान में विश्वास नहीं करता… लेकिन मेरी मां अपने भगवान में विश्वास करती थीं। मैं कौन होता हूं उन्हें उनके विश्वास के अनुसार दफनाए जाने के अधिकार से वंचित करने वाला? यह बुनियादी सम्मान है जो हम एक दूसरे को देते हैं। क्या नफरत फैलाने वाले ये राक्षस इस बात को समझेंगे?
प्रकाश राज ने इससे पहले अपनी मां सुवर्णलता राज की सेहत से जुड़ी समस्याओं के बारे में भी बात की थी। एक्टर ने बताया था कि मां के दिमाग में एक सिस्ट था, जिसकी सर्जरी की जरूरत पड़ी थी। इस ऑपरेशन के कारण उनकी याददाश्त कमजोर हो गई थी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal