डॉक्टर सुबह आठ बजे से दस बजे तक हड़ताल पर रहे। हड़ताल के दौरान सुबह अपना उपचार करवाने आए मरीजों को इंतजार करना पड़ा। मरीजों का कहना था कि हड़ताल के बारे में डॉक्टरों को पहले ही लोगों को सूचित कर देना चाहिए था।
होशियारपुर जिले के एसएमओ पर हुए हमले के विरोध में सोमवार को पंजाब सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के बैनर तले बठिंडा के सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने सुबह आठ बजे से 10 बजे तक दो घंटे हड़ताल की। विरोध करते हुए डॉक्टरों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कर गिरफ्तार करने की मांग की है।
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ. जगरूप सिंह ने कहा कि एसएमओ पर हमला करने वालों पर राज्य सरकार एवं पुलिस सख्त कार्रवाई करें। इसके अलावा डॉक्टरों की सुरक्षा यकीनी बनाई जाए। उन्होंने कहा कि इस हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर ऐसे ही डॉक्टर पर हमला होता रहा तो हम अपना काम नहीं कर पाएंगे। डॉक्टरों की सुरक्षा अति जरूरी है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal