OTT पर छाई 2 घंटे 37 मिनट की ये Comedy Film

 एक कॉमेडी फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई जो कमाई के मामले में भले ही थोड़ा पीछे रह गई हो लेकिन इसने ऑडियंस का ऐसा दिल जीता कि यह पांच महीनों से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है।

इस कॉमेडी फिल्म ने लेटेस्ट रिलीज फिल्मों को भी टॉप 10 ट्रेंड लिस्ट में टिके रहने नहीं दिया। 2 घंटे 37 मिनट की इस फिल्म के कॉमेडी सीन्स आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। इसमें इंडस्ट्री के दो-दो महारथ एक्टर्स ने मुख्य भूमिका निभाई है।

बड़े स्टार्स से सजी ये फिल्म एक लीगल कॉमेडी ड्रामा है जिसकी कहानी दो वकीलों के इर्द-घूमती है जो कोर्ट रूम में एक-दूसरे के खिलाफ खड़े रहते हैं। सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म आपको हंसाएगी भी और समाज की असलीयत भी दिखाएगी।

ओटीटी पर छाई पुरानी फिल्म
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही एवरेज रही, लेकिन ओटीटी पर इसे काफी पसंद किया गया। यह फिल्म है अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की लीगल कॉमेडी ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ (Jolly LLB 3)।

क्या है फिल्म की कहानी?

‘जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी में दोनों वकील यानी अक्षय और अरशद नजर आए थे। फिल्म की कहानी भट्टा पारसौल विरोध प्रदर्शन पर आधारित है। कहानी दो ‘जॉली’- मेरठ के जगदीश त्यागी (अरशद वारसी) और कानपुर के जगदीश्वर मिश्रा (अक्षय कुमार) की है जो दिल्ली में वकील के तौर पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनके एक जैसे निकनेम की वजह से उनके बीच लगातार अनबन और प्रोफेशनल दुश्मनी होती है। 

बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर पाई थी कमाल

यह फिल्म पिछले साल सितंबर महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, पॉजिटिव रिव्यू के बाद भी फिल्म खास कमाई नहीं कर पाई थी। कोईमोई के मुताबिक, 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने 117 करोड़ रुपये कमाए थे। 

किस ओटीटी पर है जॉली एलएलबी 3?
अगर आपने अभी तक ‘जॉली एलएलबी 3’ नहीं देखी है तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं। यह फिल्म टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। फिल्म में अक्षय, अरशद के अलावा हुमा कुरैशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला, सीमा बिस्वास, गजराज राव और राम कपूर जैसे स्टार्स अहम भूमिकाओं में हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com