शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो की रिलीज के एक हफ्ते बाद दो फिल्मों अस्सी (Assi) और दो दीवाने सहर में (Do Deewane Seher Mein) ने सिनेमाघरों में एंट्री मारी।
ओ रोमियो पहले ही बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और दो नई फिल्मों के आने से शाहिद कपूर की फिल्म पर कोई असर पड़ा है या नहीं, यह हालिया बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट से सामने आ गया है।
ओ रोमियो को पीछे नहीं कर पाईं नई फिल्में
विशाल भारद्वाज की रोमांटिक थ्रिलर ओ रोमियो 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और अब तक कमाई करोड़ों में हो रही है।
दूसरी ओर तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा अस्सी और मृणाल ठाकुर-सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक ड्रामा दो दीवाने सहर में 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ओ रोमियो के सामने दोनों ही फिल्में चट्टान की तरह खड़ी रहीं।
ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा
ओ रोमियो पर अस्सी और दो दीवाने सहर में की रिलीज से खास असर नहीं पड़ा है। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, सैकनिल्क की मानें तो दूसरे शनिवार को ओ रोमियो की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई 3.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हुआ था।
अस्सी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वहीं, तापसी पन्नू की अस्सी भले ही ओ रोमियो को पीछे नहीं कर पाई, लेकिन इसका सिंगल डिजिट में कमाई की है। शुक्रवार को जहां फिल्म का कलेक्शन 1 करोड़ रुपये था, वहीं शनिवार को कमाई में 60 लाख की बढ़ोतरी दर्ज हुई। फिल्म ने दूसरे दिन 1.60 करोड़ कमाए। इस लिहाज से दो दिन का कलेक्शन 2 लाख 60 करोड़ रुपये हो गया है।
दो दीवाने सहर में का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बात करें रवि उद्यावर निर्देशित और संजय लीला भंसाली निर्मित दो दीवाने सहर में की कमाई का ग्राफ भी दूसरे दिन बढ़ा है। पहले दिन मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन कलेक्शन 1.6 करोड़ रुपये था। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन अभी तक 2.85 करोड़ नेट हो गया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal