Oppo Reno 14 5G का ये नया कलर वेरिएंट हुआ लॉन्च

Oppo Reno 14 5G को इस महीने की शुरुआत में भारत में Reno 14 Pro 5G वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया था। ये वनिला हैंडसेट MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 12GB तक RAM भी मिलता है। इसमें 6,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 80W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 50-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। शुरुआत में Reno 14 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया था। अब कंपनी ने इसमें एक तीसरा नया कलर वेरिएंट जोड़ा है।

Oppo Reno 14 5G का नया कलर ऑप्शन
Oppo Reno 14 5G की भारत में कीमत 37,999 रुपये और 39,999 रुपये रखी गई है। जो इसके 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट्स के लिए है। अब ये दोनों वेरिएंट एक नए मिंट ग्रीन कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध हैं। इसकी जानकारी कंपनी ने प्रेस रिलीज के जरिए दी है।

Reno 14 5G का एक 12GB + 512GB वेरिएंट भी आता है, जिसकी कीमत 42,999 रुपये है। ये फोन Oppo India की वेबसाइट, Amazon और देशभर के कुछ रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। आपको बता दें कि Oppo Reno 14 5G के सभी स्टोरेज वेरिएंट्स फॉरेस्ट ग्रीन और पर्ल व्हाइट कलर ऑप्शन्स में पहले से ही उपलब्ध थे।

Oppo Reno 14 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Reno 14 5G में 6.59-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आती है। ये फोन MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलता है। हैंडसेट Android 15 बेस्ड ColorOS 15.0.2 पर चलता है। इसमें Google Gemini से जुड़े AI फीचर्स जैसे AI Unblur, AI Recompose, AI Call Assistant और AI Mind Space भी मिलते हैं।

फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 14 5G में 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ) और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग मिली है।

Oppo Reno 14 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में डुअल नैनो-SIM के साथ eSIM सपोर्ट, 5G, 4G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C शामिल हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com