Oppo का नया टॉप-एंड 5G स्मार्टफोन इस दिन आएगा

पिछले कुछ वक्त से ओप्पो अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को टीज कर रहा है। टीजर के बाद अब OPPO ने कन्फर्म कर दिया है कि उनका अगला फ्लैगशिप फोन 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च होगा। इस डिवाइस को Find X9 सीरीज के अगले टॉप-एंड स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जाएगा। ये डिवाइस Find X9 Ultra के नाम से आ रहा है जिसे ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा।

मिलेगी बेहतर जूम रेंज
पिछले हफ्ते कंपनी ने कन्फर्म किया था कि इस फोन में एक नया Hasselblad-ब्रांडेड 50MP 10x ऑप्टिकल टेलीफोटो लेंस देखने को मिलेगा। इसे उन फिजिकल बाउंड्रीज को दूर करने के लिए डिजाइन किया गया है जो आम तौर पर एडवांस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 4x या 5x ऑप्टिकल जूम रेंज तक ही सीमित रखती हैं।

Oppo Find X9 Ultra के कैमरा स्पेक्स
@DigitalChatStation के मुताबिक, इस डिवाइस में 200MP LYT901 प्राइमरी कैमरा, 50MP JNL 10X पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 136% ज्यादा लाइट कैप्चर करने वाला 200MP 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एक अपग्रेडेड 1/2″ मिड-सेंसर वाला 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस देखने को मिलने वाला है जो इसे एक बेस्ट कैमरा फोन में से एक बना देगा।

OPPO Find X9s प्रो भी होगा लॉन्च
इतने ही नहीं कंपनी चीन में OPPO Find X9s Pro स्मार्टफोन भी लॉन्च करने वाली है। कंपनी का कहना है कि ये अपनी प्राइस रेंज में डुअल 200MP इमेजिंग कैपेबिलिटीज वाला एकमात्र फ्लैगशिप कैमरा फोन होने वाला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस डिवाइस में Hasselblad का 200MP अल्ट्रा-क्लियर प्राइमरी कैमरा और Hasselblad का 200MP अल्ट्रा-क्लियर टेलीफोटो लेंस मिलने वाला है, जिससे सभी फोकल लेंथ पर शूटिंग की पूरी फ्रीडम मिलेगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com