New Delhi: 37 साल के चार्ल्स पास्क के लिए ये उत्सव का खुशी मनाने का मौका था जब उन्होंने 20 सालों में पहली बार बाथटब में बैठ कर स्नान किया। इन 20 सालों के दौरान चार्ल्स की ये हालत नहीं थी कि वो बाथरूम में जाएं और खुद से नहा सकें।
उत्तर कोरिया का समर्थन करने वाले चीन, रूस के लोगों पर लगा प्रतिबंध…
सुनने में ये बहुत आम बात लगती हो कि इसमें कौन सी बड़ी बात हुई लेकिन चार्ल्स के लिए ये खुशी मनाने का मौका था क्योंकि अब वो अपने बाथरूम के बाथटब का इस्तेमाल कर सकते थे।
225 किलो वजनी चार्ल्स का बॉडी मास इंडेक्स भी नॉर्मल से तीन गुना ज्यादा था। फिर उनके एक फ्रेंड को कैंसर से जूझते देख चार्ल्स ने फैसला किया कि अब वो भी खुद के हेल्थ में सुधार करेंगे।
चार्ल्स कहते हैं कि मैं हमेशा से अपने वजन को लेकर काम करना चाहता था लेकिन मैं बहुत आलसी भी था और मैं इससे दूर भाग रहा था। लेकिन एक वक्त के बाद मुझे दिखने लगा कि कैसे मेरा शरीर जवाब देने लगा है।
बताते हैं कि, “एक रात जब मैं सो कर उठा तो मेरे घुटने के पास से कड़क की आवाज आई। ये बहुत डरावना था और बाद में मुझे पता चला कि मेरे वजन की वजह से मेरे नीकैप कमजोर पड़ गए हैं। मेरे साइज के कपड़े मिलने मुश्किल हो गए थे।
मेरे लिए कार में बैठना उतरना मुश्किल हो गया था। चार्ल्स बताते हैं कि आम चीजें जैसे नहाना, प्लेन में जर्नी करना लोगों के लिए बड़ी बात नहीं थी लेकिन मेरे लिए ये सब बेहद ही मुश्किल था लेकिन अब सब कुछ ठीक हो गया है।
चार्ल्स ने अपनी दिनचर्या में बदलाव लाकर, अपने खाने-पीने में सुधार लाकर अपना वजन 127 किलो तक कम कर लिया। उन्होंने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड ने इसमें उनका बहुत साथ दिया। इस साल अक्टूबर में उन्होंने अपने गर्लफ्रेंड के साथ लंदन से न्यूयॉर्क के लिए सिंगल सीटर फ्लाइट टिकट बुक किया है।
उन्होंने ये भी बताया कि इस साल जुलाई में कॉर्नवेल में छुट्टियों के दौरान 20 साल में पहली बार बाथटब में लेटकर नहाया और ये एक बेहद ही खुशी देने वाला मौका था।
चार्ल्स ने अपने वेट लॉस जर्नी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार अपडेट किया और वो औरों को भी इसके लिए इंस्पायर करना चाहते हैं। 8XL साइज की शर्ट और 66″ साइज की पेंट पहनने वाले चार्ल्स की कमर अब 28″ तक कम हो गई है और उनके कपड़ो का साइज 6 गुना तक कम हो गया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal