क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो सोचते हैं कि वे हेल्दी हैबिट्स के साथ-साथ हेल्दी स्लीप लेते हैं? अगर हां, तो आपको इस बारे में दोबारा सोचना चाहिए. जी हां, हाल ही में एक रिसर्च आई है जिसमें पाया गया कि लोग अपने बेड की चादर कई-कई दिन तक नहीं बदलते, जो कि नुकसानदायक हो सकता है. चलिए जानते हैं क्या कहती है रिसर्च.
मैट्रेस एडवाइजर द्वारा करवाए गए सर्वे में पाया गया कि जो पुरुष अकेले रहते हैं लेकिन सेक्सुअली एक्टिव हैं वे तकरीबन 11 दिन तक एक ही बेडशीट पर सोते हैं.
सर्वे में ये भी पाया गया कि वन नाइट स्टैंड होने या फिर सेक्सुअल एनकाउंटर होने के बावजूद पुरुष अपनी बेडशीट नहीं बदलते. ऐसे लोग 11 से 18 दिन तक वही बेडशीट बिछाते हैं.
एक्सपर्ट मानते हैं कि एक सप्ताह के भीतर ही बेडशीट बदल लेनी चाहिए. यदि आप एक सप्ताह में बेडशीट बदल रहे हैं तो उसे गर्म पानी में अच्छी तरह से धोएं ताकि सभी जर्म्स दूर हो सकें.
रिसर्च में ये भी पाया गया कि पुरुषों की तरह 67 फीसदी महिलाएं भी अजनबी के साथ सेक्स करने के बावजूद अपनी बेडशीट तब तक नहीं बदलती जब तक कपड़े धोने का दिन नहीं आ जाता.
रिसर्च में ये भी पाया गया कि कुछ लोग खासतौर पर पुरुष कई-कई दिन तक एक ही अंडरवियर पहनते हैं. यहां तक कि नहाने के बाद भी वे पुरानी ही अंडरवियर पहनते हैं. रिसर्च में पाया गया कि पुरुष अपने साथ कितने बैक्टीरिया लेकर घूम रहे हैं इसका आपको अंदाजा भी नहीं होगा.
हेल्थ एक्सरपर्ट कहते हैं कि पुरुषों को ये सोचकर अपनी अंडरवियर नहीं बदलनी चाहिए कि स्मैल आने तक उनकी अंडरवियर या बेडशीट ठीक है. बल्कि उन्हें बीमारियों से बचने के लिए खुद को साफ सुथरा रखना चाहिए.
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal