New Delhi: गणेश चतुर्थी जिसे लोग खूब धूमधाम मना रहें हैं। इस दिन लोग भगवान गणेश की पुजा अराधना के साथ मोदक चढ़ाना नही भूलते है। इसी बीच भक्त भगवान को खुश करने के लिए अक्सर कुछ खास करते हैं।
बिग ब्रेकिंग: योगी को सौंपी गई BRD मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट, हुआ खुलासा FIR हुई दर्ज…
मुबंई शहर में बप्पा का आगमन खास अंदाज में किया जाता है। इस दिन लोग जश्न में डुबे रहते है। वहीं 30 अगस्त 2014 के दिन मुंबई के बांगुर सदन में व्हाइट लीफ एंटरटेनमेंट मीडिया के लोगों ने कुछ अलग, कुछ बड़ा करने का सोचा। उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मोदक के आकार में मिठाई बनाने का निश्चय किया।
मोदक एक ऐसी मिठाई है जो भारत में बहुत ही प्रसिद्ध और प्रिय है। गणेश चतुर्थी त्योहार के समय तो यह मिठाइ लगभग हर महाराष्ट्रियन घर में बनती है – इसे इस त्यौहार में मिठाइयों का राजा माना जाता है।
इस टीम ने एक विशाल मोदक के आकार में मिठाई बनाई जो 1.82 मीटर ऊंची थी और इसका तोल लगभग 575 किलोग्राम था, जो कि एक हाथी के आधे दिन की खुराक होती है! इसे बूंदी से मोदक के आकर में बनाया गया।
इस खास मोदक बनाने के लिए दस रसोइयों ने करीबन 9 घंटे तक लगातार काम किया। 9 घंटें की तगड़ी मेहनत के बाद उन्होंने इतिहास रच डाला। इस अनोखे मोदक को लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड नाम दर्ज हो गया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal