‘Nokia 110’ लॉन्च हुआ 1,600 की कम कीमत में, जानिए क्या है खासियत

HMD Global ने भारतीय बाजार में Nokia 110 फीचर फोन लॉन्च कर दिया है। सबसे पहले इसे बर्लिन में पेश किया गया था। यहां पर इस फोन के साथ Nokia 7.2, Nokia 6.2, Nokia 2720 और Nokia 800 Tough को भी लॉन्च किया गया था।

Nokia 7.2 और Nokia 6.2 को भारत में पहले ही उपलब्ध करा दिया गया है। अब Nokia 110 को भी भारतीय मार्केट में एंट्री मिल गई है। यह फोन MP3 player, FM radio समते कई मनोरंजन वाले विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इसमें क्लासिक स्नेक गेम भी उपलब्ध कराया गया है।

Nokia 110 की कीमत और उपलब्धता: इस फोन को 1,599 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसे ओशियन ब्लू, ब्लैक और पिंक कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसकी सेल 18 अक्टूबर से शुरू होगी। इसे टॉप रिटेल आउटलेट्स और ऑफिशियल ऑनलाइन नोकिया स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

Nokia 110 के फीचर्स: इसमें 1.77 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। Nokia ने दावा किया है कि यह फोन उन यूजर्स के लिए एक बेहतर विकल्प साबित होगा जो मनोरंजन के नजरिए से फोन खरीदना चाहते हैं। इसमें MP3 प्लेयर भी दिया गया है। वहीं, गानें और अन्य चीजों के सेव रखने के लिए 32 जीबी की स्टोरेज भी दी गई है।
इसमें बिल्ट-इन FM radio और लोकप्रिय Snake गेम है। इसमें Qvga रियर कैमरा समेत LED टॉर्चलाइट दी गई है। वहीं, फोन को पावर देने के लिए 800 एमएएच की बैटरी भी दी गई है। यह 18.5 दिन का स्टैंडबाय टाइम उपलब्ध कराती है। 27 घंटे तक का प्लेबैक टाइम भी देने में सक्षम है।
HMD Global के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जुहो सरविकास ने Nokia 110 के लॉन्च के दौरान कहा कि यह फोन यूजर्स के लिए एक फन हैंडसेट के तौर पर पेश किया गया है। इसमें म्यूजिक, गेम्स समेत बेसिक सभी फीचर दिए गए हैं। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com