MP में दतिया व ग्वालियर सबसे ठंडे, सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे आने पर बढ़ी ठिठुरन

 सोमवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात में ठिठुरन बढ़ गई है। दतिया में 10 व ग्वालियर में 10.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड हुआ। प्रदेश में दोनों शहर सबसे ज्यादा ठंडे रहे हैं। ठंड की वजह से लोगों की सुबह भी देर से होने लगी है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में भी गिरावट के आसार जताए हैं।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू कश्मीर के ऊपर हिस्सों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। हवा का रुख भी उत्तर से पश्चिम की ओर हो गया है। इससे हवा अपने साथ ठंडक लेकर आने लगी है। मैदानी इलाकों में रात के तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। शहर में गत दिवस 12.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था, लेकिन सोमवार को गिरावट आने से 10.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

सामान्य से तापमान काफी नीचे जाने से रात में ठंड बढ़ गई है। कंपाने वाली ठंड का अहसास होने लगा है। रात में ठंड बढ़ जाने से का असर सुबह दिखा। वॉक पर निकलने वालों की संख्या कम हो गई है। साथ ही गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में भी गिरावट के आसार हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com