नागिन सीरियल की एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) और सूरज नाम्बियार (Suraj Nambiae) ने हाल ही में तलाक की घोषणा की है। दोनों ने एक ज्वाइंट पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की। अब सूरज का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया था कि वे शादी के विचार के खिलाफ थे।
बार-बार टाल रहे थे सूरज
एक पुरानी बातचीत में सूरज ने यह भी बताया था कि मौनी रिश्ते की शुरुआत में ही शादी करना चाहती थीं, जबकि वे इस फैसले को टालते रहे। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए सूरज ने कहा था,”काफी समय तक मैं शादी के विचार के खिलाफ था।” दिलचस्प बात यह है कि यह बात उन्होंने तब कही जब उनकी शादी को लगभग एक साल हो चुका था। हालांकि, बाद में अपने अनुभव पर विचार करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे कहना होगा कि यह काफी शांतिपूर्ण है, और मैं इसकी सलाह दूंगा।”
मौनी के दृष्टिकोण के बारे में बात करते हुए, सूरज ने बताया कि रिश्ते में आने के कुछ साल बाद ही मौनी शादी के लिए राजी हो गई थीं। मौनी ने पहले ही कह दिया था कि या तो शादी करो या फिर रिश्ता खत्म करो।
मौनी रॉय ने दिया अल्टीमेटम
सूरज ने यह भी स्वीकार किया कि वह फैसला टालता रहे और कहा, “मैं बस समय बिताता रहा। फिर एक दिन उसने मुझे अल्टीमेटम दिया और मुझे एहसास हुआ कि अगर मैंने उससे शादी नहीं की, तो मैं उसे खो दूंगा।” उन्होंने आगे कहा कि इस अल्टीमेटम ने उन्हें यह एहसास दिलाया कि अगर उन्होंने शादी का वादा नहीं किया तो वह मौनी को हमेशा के लिए खो सकते हैं।
सूरज ने बताया कि अभी उनका रिश्ता इसलिए चलता रहा क्योंकि दोनों अपने-अपने कामों में बिजी रहते थे। अब तलाक की अफवाहों के बीच यह पुराना इंटरव्यू फिर से सामने आया है। मौनी ने अपने इंस्टाग्राम से शादी की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी थीं जिसके बाद से अटकलें शुरू हो गई थीं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal