मोटोरोला जल्द ही इंडियन मार्किट में अपना एक और नया फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने हाल ही में Moto G06 Power को IFA 2025 में स्टैंडर्ड Moto G06 और Motorola Edge 60 Neo के साथ पेश किया था। अब कंपनी इसी पावर वेरिएंट को इंडिया में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने डिवाइस की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। साथ ही मोटोरोला ने आगामी हैंडसेट के कुछ खास फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है। बताया जा रहा है कि डिवाइस का इंडियन वैरिएंट ग्लोबल वैरिएंट जैसा ही होगा। चलिए जानें कब लॉन्च होगा ये डिवाइस…
Moto G06 Power की लॉन्च डेट
Moto G06 Power भारत में 7 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च होगा। Flipkart की एक माइक्रोसाइट ने कन्फर्म किया है कि फोन देश में ई-कॉमर्स साइट के जरिए से ही खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। फोन को कम से कम तीन पैंटोने-वेरिफ़िएड कलर्स में पेश किया जाएगा जिनमें ब्लू, ग्रीन और ग्रे वैरिएंट शामिल होगा।