Microsoft ने कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों के बारे में जानकारी देने के लिए Bing ट्रैकर लॉन्च किया

Microsoft ने कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों के बारे में जानकारी देने के लिए Bing ट्रैकर लॉन्च किया है। Mircrosoft से पहले भी कई और कंपनियों ने भी इसी तरह के ट्रैकर लॉन्च किए हैं।

Google भी इस खतरनाक वायरस की स्क्रीनिंग और ट्रैकिंग वेबसाइट पर काम कर रही है। Microsoft Bing टीम ने इस सर्विस को वर्ल्डवाइड शुरू की है।

कोरोना वायरस के दुनिया भर में कितने केस सामने आए हैं और किन देशों में ये केस सामने आए हैं, इसके बारे में लोगों को रीयल टाइम जानकारी मिल सकेगी। इस सर्विस को कंपनी के वेबसाइट bing.com/covid के जरिए एक्सेस किया जा सकेगा।

Microsoft Bing COVID-19 ट्रैकर अभी तक दर्ज हुई रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में कुल 1,69,545 लोग इस खतरनाक वायरस से प्रभावित हुए हैं। जिनमें से 82,267 एक्टिव मामले हैं, जबकि 77,761 लोग इस वायरस से रिकवर हो चुके हैं। इस ट्रैकर पर दर्ज हुई जानकारी के मुताबिक, अब तक दुनियाभर में 6,517 लोगों कि मौत हो चुकी है। अमेरिका में 61 लोगों की मौत इस खतरनाक वायरस की वजह से हो चुकी है।

Microsoft Bing के जनरल मैनेजर Michael Schechter ने अपने स्टेटमेंट में कहा दुनियाभर में महामारी का रूप ले चुके इस वायरस की वजह से पिछले सप्ताह से ही हमारे कई कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं।

इस ट्रैकर में हर देश का मैप दिया गया है और वहां पर सामने आए मामलों को देखा जा सकता है। ट्रैकर की बायीं ओर आपको टोटल कंफर्म केसेज, एक्टिव केसेज, रिकवर्ड केसेज और इस वायरस से होने वाली मौतों का रियल टाइम आंकड़ा मिलेगा।

इसके ठीक नीचे आपको सभी देशों की लिस्ट मिलेगी। सबसे ज्यादा मामलों वाले देश सबसे ऊपर दिए गए हैं। वहीं, सबसे कम मामलों वाले देश सबसे नीचे दिए गए हैं।

आप जिस भी देश पर क्लिक करेंगे, दायीं ओर उस देश का मैप खुल जाएगा और उस देश के टोटल कंफर्म केसेज, टोटल एक्टिव केसेज, टोटल रिकवर्ड केसेज और उस देश में होने वाली मौतों के बारे में जानकारियां मिलेंगी।

साथ ही कोरोनावायरस से रिलेटेड जो भी आर्टिकल होगा वो आपको नीचे दिखाई देगा। यानि की Microsoft के इस ट्रैकर की मदद से आप कोरोना वायरस से रिलेटेड सारी जानकारियां मिलेंगी।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com